फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की सीमा पर बने उन्नत हवाई अड्डा का उद्घाटन इसी हफ्ते

Wed, 17 Aug 2016 06:29 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Ministry of Defence
विज्ञापन
चीन की सीमा पर भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने की एक जबर्दस्त कवायद के तहत अरुणाचल प्रदेश के पास बने पासीघाट उन्नत हवाई अड्डा (एएलजी) का उद्घाटन इसी हफ्ते कर दिया जाएगा। इससे बाद यहां से एसयू 30 एमकेआई जैसे लड़ाकू विमानों की आवाजाही संभव हो सकती है।
विज्ञापन


पासीघाट एएलजी का उद्घाटन 19 अगस्त को किया जाएगा। सामरिक दृष्टि से यह एक बड़ी उपलब्धि है जहां से पूर्वी वायु कमान हर तरह के विमानों और हेलीकॉप्टरों का परिचालन कर सकती है। वायुसेना के सूत्रों ने बताया कि एएलजी से न सिर्फ हम विभिन्न परिचालन हालात में त्वरित कार्रवाई कर सकते हैं बल्कि पूर्वी सीमा पर हमारे वायु परिचालन की क्षमता भी बढ़ेगी।

इससे सेना, अर्द्धसैनिक बल और असैन्य प्रशासनिक कुशलता भी बढ़ेगी। इस हवाई अड्डे का उद्घाटन गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू और एयर मार्शल तथा पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ सी. हरि कुमार करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें