फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajit Pawar:'क्या अजित की जगह उनका बेटा बारामती विधानसभा सीट से लड़ेगा चुनाव? NCP प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

Thu, 15 Aug 2024 04:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई

सार

अजित पवार पत्रकारों से बात करते हुए इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या जय को उनके समर्थकों की मांग के अनुसार बारामती से मैदान में उतारा जाएगा?
विज्ञापन
Ajit Pawar - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार अपने बेटे के राजनीतिक भविष्य पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी को तय करना है कि उनका बेटा जय पवार बारामती विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगा या नहीं। एनसीपी प्रमुख लंबे समय से पुणे जिले में इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अब चुनाव लड़ने में रुचि नहीं है।

विज्ञापन


हालांकि, महाराष्ट्र एनसीपी प्रमुख सुनील तटकरे ने बाद में कहा कि अजित पवार ने यह नहीं कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। दरअसल, अजित पवार पत्रकारों से बात करते हुए इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या जय को उनके समर्थकों की मांग के अनुसार बारामती से मैदान में उतारा जाएगा?

उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र है। मेरी अब चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैंने सात या आठ चुनाव लड़े हैं। अगर लोग और समर्थक ऐसा सोचते हैं, तो एनसीपी संसदीय बोर्ड इस पर चर्चा करेगा। अजित ने आगे कहा कि अगर संसदीय बोर्ड और लोगों को लगता है कि जय को चुनावी मैदान में उतारा जाना चाहिए तो एनसीपी उन्हें मैदान में उतारने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि उनके बड़े बेटे पार्थ पवार ने 2019 में मावल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी चचेरी बहन और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) सांसद सुप्रिया सुले के साथ रक्षा बंधन मनाएंगे? अजित ने कहा कि वह फिलहाल यात्रा पर हैं और किसी जगह अपनी सभी बहनों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सुप्रिया सुले उस जगह पर होंगी, जहां मैं हूं तो मैं उनसे मिलूंगा।

शिंदे से मतभेदों को सिरे से नकारा
उन्होंने अपने और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच मतभेदों को भी सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि हम दोनों एक साथ काम कर रहे हैं। राज्य की महिलाएं पहली किस्त 1,500 रुपये मिलने से खुश हैं। 'लड़की बहन' योजना के तहत 35 लाख महिलाओं के खातों में पैसे जमा किए गए हैं।

सुनेत्रा को लेकर दिए बयान पर कही यह बात
बारामती लोकसभा सीट पर सुप्रिया सुले के खिलाफ अपनी पत्नी सुनेत्रा को मैदान में उतारना एक गलती थी। इस बारे में पूछे जाने पर अजित ने कहा कि वह इस बारे में पहले ही बात कर चुके हैं। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो किसी व्यक्ति पर टिप्पणी करता हो। मेरे मन में जो आता है, मैं बोल देता हूं और इसमें किसी तरह की आलोचना करने की जरूरत नहीं है।

सुनील तटकरे ने दी सफाई
दूसरी ओर महाराष्ट्र एनसीपी प्रमुख सुनील तटकरे ने दावा किया कि अजित पवार ने यह नहीं कहा कि वह आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे। तटकरे ने  कहा कि अजित पवार ने यह नहीं कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनकी कुछ योजनाएं हो सकती हैं। हम अधिक से अधिक सीटें जीतना चाहते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें