फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#ladengecoronase: कोरोना जांच के लिए सीएसआईआर और टाटा समूह के बीच साझेदारी

Sat, 19 Jun 2021 05:36 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • छोटे शहरों और संपूर्ण ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण की जांच में आएगी तेजी
  • टाटा एमडी की कोरोना के लिए विशेषतौर पर तैयार तीन रूम वाली मोबाइल टेस्टिंग लैब है जो इस साझेदारी में तैनात की जाएगी
विज्ञापन
कोरोना वायरस का टेस्ट कराता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की शीर्ष वैज्ञानिक अनुसंधान संगठन वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और टाटा समूह के नए स्वास्थ सेवा उद्यम टाटा एमडी ने देश भर में 10 लाख से कम आबादी वाले शहर और संपूर्ण ग्रामीण इलाकों में कोरोना की जांच बढ़ाने के लिए साझेदारी का एलान किया है। इसे कोरोना जांच के विस्तार के लिहाज से मील का पत्थर करार दिया गया है।    

विज्ञापन


सीएसआईआर और टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक संयुक्त रूप से छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की जांच करेंगे। इसके लिए आरटी-पीसीआर जांच टाटा के चेक सार्स कोविड-2 जांच किट की मदद से की जाएगी, जो सीएसआईआर-आईजीआईबी की फेलूदा तकनीक द्वारा संचालित है।

साझेदारी पर विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि यह पूरे भारत में सीएसआईआर की प्रयोगशाला के नेटवर्क का उपयोग करेगी और छोटे स्थानों में कोरोना जांच की क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करेगी। यह पहल टीकाकरण के अलावा तेजी से परीक्षण और कोरोना सकारात्मक व्यक्तियों को अलग करने और कोरोना का मुकाबला करने में अच्छी रणनीति भी साबित होगी।
विज्ञापन


सीएसआईआर के प्रमुख शेखर सी मंडे ने कहा इस साझेदारी से टीकाकरण के अलावा तेजी से परीक्षण के तमाम प्रयास सार्थक होंगे, इसमें टाटा एमडी की कोरोना के लिए विशेषतौर पर तैयार तीन रूम वाली मोबाइल टेस्टिंग लैब है जो इस साझेदारी में तैनात की जाएगी। इससे राज्यों में परीक्षण क्षमता को बढ़ाया जा सकेगा।    
                 
साझेदारी का लक्ष्य परीक्षण क्षमता में विस्तार
टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक के सीईओ और एमडी गिरीश कृष्णमूर्ति ने कहा सीएसआईआर की 37 प्रयोगशालाओं के नेटवर्क के साथ साझेदारी से मोबाइल प्रयोगशालाओं को तैनात कर स्केलेबल विधियों का प्रयोग करके परीक्षण क्षमता को तेजी से बढ़ाया सकता है।

टाटा एमडी की साझेदारी का लक्ष्य कुछ महीनों में परीक्षण क्षमता का विस्तार करना है। उत्तर में जम्मू, दक्षिण में तिरुवनंतपुरम, पश्चिम में भावनगर से लेकर उत्तर पूर्व में जोरहाट तक सीएसआईआर नेटवर्क फैला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें