फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parth Pawar Engaged: अजित पवार के बेटे पार्थ की हुई सगाई, पत्रकार कायनात दारा बनेंगी जीवनसाथी; कब होगी शादी?

Wed, 29 Jul 2026 10:55 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Parth Pawar Engaged Kaiynaat Dara: अजित पवार के बेटे और राज्यसभा सांसद पार्थ पवार ने बुधवार को कायनात दारा से सगाई कर ली। पुणे में हुए इस समारोह में महाराष्ट्र के कई बड़े राजनीतिक नेता शामिल हुए। कायनात दारा टीवी पत्रकार रह चुकी हैं। परिवार ने शादी की तारीख भी तय कर दी। आइए, विस्तार से जानते हैं कि शादी को क्या अपडेट है...
विज्ञापन
अजित पवार के बेटे पार्थ ने कायनात दारा से की सगाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजित पवार के बेटे और राज्यसभा सांसद पार्थ पवार ने कायनात दारा से सगाई कर ली। पुणे में आयोजित यह समारोह सादगीपूर्ण और पारिवारिक रखा गया। इसमें केवल रिश्तेदारों और चुनिंदा मेहमानों को बुलाया गया। परिवार के सूत्रों के अनुसार, समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार समेत कई मंत्री और वरिष्ठ राजनीतिक नेता मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार परिवार ने बताया कि दोनों की शादी 27 फरवरी 2027 को बारामती में होगी।
विज्ञापन


पार्थ पवार, महाराष्ट्र की उप-मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और दिवंगत अजित पवार के बेटे हैं। जनवरी में विमान दुर्घटना में अपने पिता के निधन के बाद से वह एनसीपी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सगाई के बाद परिवार की ओर से विवाह से जुड़ी कई जानकारियां साझा की गईं। इसके साथ ही कायनात दारा के बारे में सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्टों में चल रही गलत सूचनाओं को लेकर भी आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया गया।

कौन हैं कायनात दारा और क्या दी गई आधिकारिक जानकारी?

एनसीपी नेता उमेश पाटिल ने कहा कि सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में कायनात दारा के नाम, जन्मस्थान, उपनाम और पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर गलत जानकारी प्रसारित की जा रही थी। इसे देखते हुए आधिकारिक जानकारी जारी की गई। उन्होंने बताया कि कायनात दारा मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और वर्तमान में दिल्ली में रहती हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह कश्मीरी नहीं हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वह पंजाबी हिंदू परिवार से हैं, उनका समुदाय क्षत्रिय है और उनका गोत्र कश्यप है।

कायनात दारा की पढ़ाई और पेशेवर जीवन कैसा रहा है?

परिवार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कायनात दारा ने नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित द ब्रिटिश स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (एलएसई), लंदन से इंटरनेशनल रिलेशंस में बीएससी (फर्स्ट क्लास ऑनर्स) की डिग्री हासिल की। पेशेवर जीवन में उन्होंने एनडीटीवी 24x7 में रिपोर्टर और आउटपुट एडिटर के रूप में काम किया। वर्तमान में वह अपने परिवार के हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ी हैं। परिवार का कहना है कि अब वह सार्वजनिक जीवन में नई भूमिका निभाएंगी।

शादी को लेकर धार्मिक सवालों पर क्या कहा गया?

उमेश पाटिल ने बताया कि पार्थ पवार की शादी को लेकर समाज में कुछ धार्मिक सवाल उठाए जा रहे थे, क्योंकि उनके पिता का जनवरी में निधन हुआ था। इस विषय पर उन्होंने करवीर पीठ के शंकराचार्य से मार्गदर्शन लिया। उन्होंने बताया कि समाज में यह धारणा है कि यदि माता या पिता के निधन के बाद एक वर्ष के भीतर विवाह नहीं हुआ तो फिर तीन वर्ष तक शादी नहीं की जा सकती। इस पर शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि धार्मिक शास्त्रों के अनुसार आवश्यक संस्कार और विधियां सही तरीके से पूरी करना जरूरी है, लेकिन एक वर्ष के भीतर विवाह करना अनिवार्य नहीं है। इसलिए इस विषय में किसी तरह का भ्रम नहीं होना चाहिए।

शादी कब और कहां होगी?

माना जा रहा है कि परिवार ने बताया कि पार्थ पवार और कायनात दारा की शादी 27 फरवरी 2027 को बारामती में होगी। इससे पहले 29 जुलाई 2026 को दोनों की सगाई पारिवारिक समारोह में संपन्न हुई। सगाई में केवल चुनिंदा रिश्तेदार और विशेष अतिथि शामिल हुए। परिवार का कहना है कि विवाह समारोह भी तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें