फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में एक और फुटओवर ब्रिज ढहा, मची अफरातफरी

Sun, 07 Oct 2018 06:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थाणे
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के थाणे में वाशी पुलिस नाका के पास एक ओवरब्रिज का हिस्सा गर गया है। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। हालांकि अभी तक कोई हताहत की सूचना नहीं है। घटना रविवार शाम की है। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस राहत कार्य में जुट गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले जुलाई में भी पश्चिम रेलवे के अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास एक ओवरब्रिज का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया था। जिसकी चपेट में आने से कई लोग जख्मी हो गए थे। घटना के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हादसे की जांच के आदेश दिए थे। घटना के बाद गोयल ने घायल लोगों को 1 लाख रुपये का मुआवजा भी देने का एलान किया था। 

इस फुट ओवरब्रिज में दरारे पड़ गई थी जिससे वह गिर गया था। इस दौरान कोई ट्रेन ओवरब्रिज के नीचे से होकर नहीं गुजरी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए थे, जिनमें द्वारिका प्रसाद, हरीश कोहाटे, गिंधामनी सिंह और एक महिला अस्मिता कटक शामिल हैं। 
विज्ञापन


घटना पर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रवीन्द्र भापकर ने कहा था कि ब्रिज गिरने से ओवरहेड इक्विपमेंट छतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते लंबी दूरी की मेल और एक्प्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गई थीं, घटना के बाद बांद्रा से लेकर गोरेगांव के बीच करीब आठ घंटे तक लोकल ट्रेन का परिचालन बाधित रहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें