फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Senior Citizen Concession: वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन टिकट पर फिर से मिले छूट, संसदीय समिति ने की सिफारिश

Mon, 13 Mar 2023 07:34 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संसदीय समिति ने ट्रेन यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट बहाल करने पर रेल मंत्रालय से विचार करने को कहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुषों को किराये में 40 फीसदी की छूट देता था।
विज्ञापन
Indian Railway - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को छूट बहाल करने के लिए एक संसदीय समिति ने सरकार से सिफारिश की है। संसद की एक समिति ने ट्रेन यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट बहाल करने पर रेल मंत्रालय से विचार करने को कहा है। भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता वाली रेल मंत्रालय संबंधी संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिपोर्ट संसद के दोनों सदनों में सोमवार को पेश की गई।
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिकों को मिलती थी छूट
रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुषों को किराये में 40 फीसदी की छूट देता था। महिलाओं के लिए इसकी न्यूनतम आयु 58 वर्ष है। यानी 58 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को 50 फीसदी छूट दी जाती थी। ये छूट मेल, एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो समूह की ट्रेनों में सभी वर्गो के लिए दी जाती थी।

‘वरिष्ठ नागरिक रियायत छोड़े’ पहल की शुरूआत की थी
इसमें कहा गया है कि मंत्रालय ने ‘वरिष्ठ नागरिक रियायत छोड़े’ पहल की शुरूआत की थी। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को यह विकल्प दिया गया था कि जो राष्ट्रीय विकास में योगदान देना चाहते हैं, वे छूट के बिना अपना टिकट बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन


20 मार्च 2020 से नहीं मिल रही रियायत
रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए 20 मार्च 2020 को वरिष्ठ नागरिकों के लिए छूट का विकल्प वापस ले लिया गया गया। अब समिति को लगता है कि कोरोना प्रतिबंध अब समाप्त हो गए हैं। रेलवे ने सामान्य वृद्धि हासिल कर ली है। आगे समिति ने मंत्रालय से आग्रह किया कि शयनयान श्रेणी और 3ए श्रेणी में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे। इसे जल्द से जल्द फिर से शुरू करने के प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें