फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET-UG Paper Leak: पेपर लीक मामले की जांच के लिए NTA प्रमुख तलब, संसदीय समिति करेगी समीक्षा

Mon, 18 May 2026 04:02 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

NEET-UG Paper Leak: संसद की शिक्षा संबंधी स्थायी समिति ने एनटीए में चल रहे सुधारों और नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले की समीक्षा करने का फैसला किया है। इसके लिए एनटीए प्रमुख प्रदीप कुमार जोशी और वरिष्ठ अधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाया गया है। समिति 21 मई को शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों से भी इस मामले पर राय लेगी। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
नीट पेपर लीक मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद की एक समिति ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में किए जा रहे सुधारों और नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले की समीक्षा करने का फैसला किया है। इसके लिए समिति ने एनटीए के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी और अन्य अधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाया है।
विज्ञापन




शिक्षा, महिला, बच्चे, युवा और खेल मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति 21 मई को शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से कथित पेपर लीक और एनटीए में सुधारों पर राय लेगी। यह जानकारी राज्यसभा के नोटिस में दी गई है। 
विज्ञापन


एनटीए देशभर में कई स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए केंद्रीय प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करता है। बैठक में एनटीए में सुधारों के लिए बनी के. राधाकृष्णन समिति की रिपोर्ट को लागू करने की स्थिति की समीक्षा होगी। साथ ही नीट-यूजी पेपर लीक मामले की जांच अभी किस चरण में है, इस पर भी चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली इस समिति ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी और एनटीए प्रमुख प्रदीप कुमार जोशी को चर्चा के लिए बुलाया है।

ये भी पढ़ें: असम में अजान पर विवाद: भाजपा विधायक दिगंता कलिता बोले- आस्था अपनी जगह; लाउडस्पीकर का इस्तेमाल अनिवार्य नहीं

23 लाख अभ्यर्थियों ने कराया था पंजीकरण
एनटीए ने तीन मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक) को रद्द कर दिया था, जब इसमें गड़बड़ियों के आरोप लगे। इस परीक्षा के लिए करीब 23 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। एनटीए ने इसे देशभर में आयोजित किया था। एनटीए के अनुसार, परीक्षा होने के चार दिन बाद यानी सात मई की शाम को कथित गड़बड़ी से जुड़ी जानकारी मिली थी।  

शिक्षा मंत्री ने दोबारा परीक्षा की तारीख की घोषणा की
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा 21 जून को होगी। उन्होंने कहा था कि अगले साल से मेडिकल प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।

एआई और रोजगार के लिए रणनीति पर चर्चा करेंगी समिति
समिति शिक्षा पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के असर और छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने की रणनीतियों पर भी चर्चा करेगी। इस चर्चा के लिए एंथ्रोपिक इंडिया, प्रथम, आईआईटी कानपुर, इंफोसिस और आईआईटी मद्रास के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। 

एक अलग बैठक में समिति अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कुलपति और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग (एनसीएमईआई) के अध्यक्ष के साथ संस्थानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेगी। इनमें आरक्षण लागू करना, खाली पद और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) जैसे मुद्दे शामिल हैं।
विज्ञापन


समिति महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की 2025-26 की अनुदान मांगों पर 365वीं रिपोर्ट में दी गई सिफारिशों पर सरकार की कार्रवाई से जुड़ी 379वीं रिपोर्ट पर भी चर्चा करेगी।

इसके अलावा, समिति राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के कामकाज की समीक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षक प्रशिक्षण पहलों पर आधारित 368वीं रिपोर्ट की सिफारिशों पर सरकार की कार्रवाई से जुड़ी 380वीं रिपोर्ट पर भी विचार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें