फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waqf bill: वक्फ संबंधी संसदीय समिति की बैठक आज, मसाैदा रिपोर्ट पर भी चर्चा संभव

Wed, 27 Nov 2024 05:34 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बुधवार को वक्फ संबंधी संसदीय समिति की बैठक होने वाली है। जिसमें अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे। भाजपा सदस्य जगदंबिका पाल के नेतृत्व वाली संसद की संयुक्त समिति की रिपोर्ट सौंपने की समय सीमा शुक्रवार को है।
विज्ञापन
जगदंबिका पाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार कर रही संसद की संयुक्त समिति की बुधवार को बैठक होने की संभावना है। समिति सदस्य प्रस्तावित कानून में अपनी ओर से संशोधन पेश कर सकते हैं। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि समिति संशोधनों पर चर्चा कर प्राप्त समर्थन के आधार पर उन्हें स्वीकार या अस्वीकार करेगी।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधिकारी होंगे शामिल
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे। भाजपा सदस्य जगदंबिका पाल के नेतृत्व वाली संसद की संयुक्त समिति की रिपोर्ट सौंपने की समय सीमा शुक्रवार को है। ऐसी संभावना है कि समिति को अपनी मसौदा रिपोर्ट पर चर्चा सहित शेष कार्य को पूरा करने के लिए कार्यकाल विस्तार दिया जा सकता है।

पाल ने दी थी जानकारी
इसके साथ ही जगदंबिका पाल ने पिछले दिनों कहा था कि मसौदा रिपोर्ट तैयार है, लेकिन विपक्षी सदस्यों ने अधिक गहन चर्चा के लिए समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें