फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forest Amendment Bill: वन संरक्षण संशोधन विधेयक में समिति ने मंजूर किए सभी बदलाव, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 22 Jul 2023 06:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संशोधन विधेयक का लक्ष्य रक्षा परियोजनाओं की राह आसान करना, गैर वनभूमि पर वृक्षारोपण को बढ़ावा देना, और केंद्र सरकार को निर्देश जारी करने का अधिकार देना है। यह विधेयक 1980 वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन करता है, जिसमें वन भूमि के अनियंत्रित और नियमित उपयोग की जांच करने के लिए लाया गया था।
विज्ञापन
forest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) ने वन(संरक्षण) संशोधन विधेयक 2023 में सभी बदलावों को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक में वन भूमि, जंगलों के प्रबंधन से जुड़े नियमों में व्यापक बदलावों के प्रावधान प्रस्तावित हैं।

इसे मौजूदा कानून में वन भूमि के महत्वपूर्ण हिस्सों पर दी गई छूट को लेकर तमाम चिंताओं के बीच मंजूरी दी गई है। भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता वाली संयुक्त संसदीय समिति ने बृहस्पतिवार को इस पर 201 पेज की रिपोर्ट सौंपी।इसमें कहा गया है कि कई राज्य सरकारों, विशेषज्ञों और जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने विधेयक की प्रस्तावना पर ही चिंता जताई थी। इस रिपोर्ट को लेकर चौतरफा विरोध और आपत्तियों के बाद भी समिति ने विवादास्पद संशोधनों पर बिना बदलाव के मुहर लगाई है।

रक्षा परियोजनाओं की राह होगी आसान

विज्ञापन

संशोधन विधेयक का लक्ष्य रक्षा परियोजनाओं की राह आसान करना, गैर वनभूमि पर वृक्षारोपण को बढ़ावा देना, और केंद्र सरकार को निर्देश जारी करने का अधिकार देना है। यह विधेयक 1980 वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन करता है, जिसमें वन भूमि के अनियंत्रित और नियमित उपयोग की जांच करने के लिए लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें