फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन सत्र: 'अदाणी को जेल में होना चाहिए, बचा रही सरकार', राहुल का दावा; संसद के लिए ‘INDIA’ ने बनाई रणनीति

Wed, 27 Nov 2024 12:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली

सार

इससे पहले अदाणी समूह की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि अरबपति गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी पर कथित रिश्वतखोरी के मामले में अमेरिका के विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (एफसीपीए) के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। उन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी के तहत आरोप लगाया गया है जिसमें मौद्रिक दंड लगाया जाना शामिल है।
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अदाणी की गिरफ्तारी की मांग फिर उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उन्हें बचा रही है। उन्होंने संसद परिसर में बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि अमेरिका में अदाणी को हजारों करोड़ की अनियमितता के मामले में आरोपी बनाया गया है। ऐसे में उन्हें जेल में होना चाहिए।

विज्ञापन


इससे पहले अदाणी समूह की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि अरबपति गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी पर कथित रिश्वतखोरी के मामले में अमेरिका के विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (एफसीपीए) के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। उन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी के तहत आरोप लगाया गया है जिसमें मौद्रिक दंड लगाया जाना शामिल है।

इस बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि क्या आपको लगता है कि अदाणी अपने खिलाफ लगे आरोपों को स्वीकार करेंगे? आप किस दुनिया में रह रहे हैं? निश्चित तौर पर वह इनकार करेंगे। जैसा कि हमने पहले कहा है, उनको गिरफ्तार किया जाना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, 'छोटे-छोटे मामले में सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया जाता है। इन सज्जन को अमेरिका में हजारों करोड़ रुपये (की अनियमितता) के लिए अभ्योरोपित किया गया है। इनको जेल में होना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

INDIA - फोटो : ANI
सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की
इस बीच विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के घटक दलों के नेताओं ने एक अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने अदाणी समूह से जुड़े मामले, उत्तर प्रदेश के संभल में बवाल, मणिपुर में हिंसा और कुछ अन्य मुद्दों को दोनों सदनों में उठाने का फैसला किया। विपक्षी दल दोनों सदनों में संविधान पर चर्चा भी चाहते हैं। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कार्यालय में हुई  बैठक में राहुल, द्रमुक नेता टीआर बालू, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत तथा कई अन्य नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें