फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को नहीं मालूम देश-विदेश में कितना काला धन

Tue, 10 Dec 2019 05:47 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

काले धन को लेकर अक्सर राजनीतिक बयान हमें सुनने को मिलते रहते हैं। केंद्र सरकार की ओर से भी काला धन वापस लाने की बात होती रहती है। मगर केंद्र सरकार को मालूम ही नहीं देश और विदेशों में कितना काला धन है। 

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री राज्य अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को राज्यसभा में यह खुलासा किया है। एक प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने कहा कि देश के अंदर और बाहर काले धन को लेकर कोई सरकारी अनुमान नहीं है। 

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रंजीब बिस्वाल ने केंद्र सरकार से इस संबंध में सवाल किया था। उन्होंने वित्त मंत्रालय से काले धन पर विस्तृत जानकारी मांगी थी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत ने 130 से ज्यादा देशों के साथ समझौते किए हैं। इसके तहत टैक्स संबंधी सूचनाएं साझा होती हैं। इसमें यह भी सूचना शामिल है कि विदेशों में कितना काला धन है। 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि काले धन का पता लगाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। हालांकि देश के अंदर तथा बाहर कितना काला धन है, इसे लेकर कोई सरकारी अनुमान नहीं है। 

वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि भारत ने 2017 से सूचना के आदान—प्रदान शुरू किया है। इस पहल में भारत की भूमिका सबसे आगे रही है। इसी प्रक्रिया से भारत को बड़े पैमाने पर सूचना मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें