फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament: संसद में स्मार्ट गैजेट्स पर सख्ती, चश्मा–पेन कैमरा पर रोक; लोकसभा सचिवालय की सांसदों को सख्त सलाह

Wed, 24 Dec 2025 10:03 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संसद की सुरक्षा और गोपनीयता को मजबूत करने के लिए लोकसभा सचिवालय ने सांसदों को स्मार्ट डिवाइस इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। बुलेटिन में कहा गया है कि स्मार्ट चश्मा, पेन कैमरा और स्मार्ट घड़ी जैसे उपकरणों से सांसदों की निजता और संसदीय विशेषाधिकारों को खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
संसद की फाइल तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद की सुरक्षा और गोपनीयता को और पुख्ता करने के लिए लोकसभा सचिवालय ने सांसदों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। बुधवार को जारी एक बुलेटिन के जरिये लोकसभा सचिवालय ने सांसदों से अपील की है कि वे संसद परिसर में स्मार्ट डिवाइस जैसे स्मार्ट चश्मा, पेन कैमरा और स्मार्ट घड़ी का इस्तेमाल न करें। सचिवालय का कहना है कि ऐसे उपकरणों से सांसदों की निजता को खतरा हो सकता है और संसदीय विशेषाधिकारों का उल्लंघन भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें:- केंद्र का राज्यों को निर्देश: गुजरात से दिल्ली तक अरावली क्षेत्र में खनन के लिए नई लीज देने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा

विज्ञापन


लोकसभा की ओर से जारी एक बुलेटिन में बताया गया कि आजकल देश में कई तरह के आधुनिक और उन्नत डिजिटल उपकरण आसानी से उपलब्ध हैं। इनमें स्मार्ट चश्मे, कैमरे वाले पेन और स्मार्ट वॉच शामिल हैं, जिनका गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष: हिंदू देवता की प्रतिमा के विध्वंस पर भारत चिंतित, कहा- ऐसे अपमानजनक कृत्य...
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिवालय ने दी चेतावनी
सचिवालय ने चेतावनी दी कि कुछ डिवाइस ऐसे हो सकते हैं, जिनका उपयोग गुप्त रूप से रिकॉर्डिंग या निगरानी के लिए किया जा सकता है। इससे संसद के अंदर होने वाली चर्चाओं और सांसदों की सुरक्षा व गोपनीयता प्रभावित हो सकती है। इसलिए सांसदों से कहा गया है कि वे संसद भवन और पूरे संसद परिसर में ऐसे किसी भी उपकरण का उपयोग न करें, जिससे सुरक्षा, गोपनीयता और संसदीय मर्यादा को नुकसान पहुंच सकता हो।

अन्य वीडियो

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें