फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद: महिला आरक्षण और परिसीमन पर विशेष सत्र की तैयारी, संख्या बल जुटाने में लगी सरकार

Fri, 13 Nov 2026 05:26 AM IST
नितिन गौतम अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सरकार जरूरी संख्या बल जुटाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन
लोकसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए केंद्र सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। सरकार का दावा है कि बिल को पारित कराने के लिए उसके पास पर्याप्त संख्या बल से डेढ़ दर्जन अधिक सदस्यों का समर्थन है। 91 दिन बाद भी मानसून सत्र के सत्रावसान न होने पर विशेष सत्र को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। सरकार के सूत्र ने कहा कि जरूरी संख्या बल जुटाने के लिए सरकार की ओर से करीब-करीब सभी दलों से संपर्क साधा गया है। सभी दलों से कहा गया कि सरकार का इरादा आनुपातिक रूप से हर राज्य की लोकसभा और विधानसभा की सीटों में 50 फीसदी की बढ़ोतरी करने का है। इसे विधेयक के मूल मसौदे में भी शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


दो तिहाई से भी अधिक संख्या बल जुटाने का दावा
सूत्र ने विशेष सत्र की तारीख पर कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि अगर मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ है तो इसका सीधा सा अर्थ है कि यह बिल अब भी हमारे एजेंडे में है। अंतिम दौर की बातचीत के बाद विशेष सत्र की तारीख पर फैसला होगा।

ये है रणनीति
तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी में टूट, कांग्रेस-डीएमके के बीच बनी दूरी के बाद केंद्रीय राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। सरकार डीएमके से सीधा समर्थन लेने और कुछ दलों को मतदान के दौरान सदन में अनुपस्थित रहने के लिए मनाने की रणनीति पर काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें