फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद का विशेष सत्र आज से: आजादी के बाद की उपलब्धियों पर होगी चर्चा, आठ विधेयक किए जाएंगे पेश

Mon, 18 Sep 2023 07:52 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संसद के विशेष सत्र में पहले दिन सोमवार को आजादी के बाद 75 साल की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। विषय होगा संसदीय यात्रा की शुरुआत, उपलब्धियां, अनुभव, स्मृतियां और उनसे मिली सीख। सूत्रों के अनुसार, इस पर चर्चा के बाद संभवत: बुधवार को पीएम जवाब देंगे।
विज्ञापन
Parliament Session - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के लिए रविवार ऐतिहासिक दिन रहा जब नए संसद भवन पर पहली बार तिरंगा फहराया गया। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने नई संसद के गज द्वार के ऊपर राष्ट्रध्वज फहराया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी उनके साथ थे। संसद का पांच दिनी विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन संसद की कार्यवाही पुराने भवन में होगी। मंगलवार से संसदीय कार्यवाही नए भवन में होगी।

आजादी के बाद 75 साल की उपलब्धियों पर होगी चर्चा

विज्ञापन

संसद के विशेष सत्र में पहले दिन सोमवार को आजादी के बाद 75 साल की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। विषय होगा संसदीय यात्रा की शुरुआत, उपलब्धियां, अनुभव, स्मृतियां और उनसे मिली सीख। सूत्रों के अनुसार, इस पर चर्चा के बाद संभवत: बुधवार को पीएम जवाब देंगे। अंतिम दो दिन विधायी कामकाज निपटाए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति समेत आठ विधेयक होंगे पेश
संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विशेष सत्र के दौरान कुल 8 विधेयकों को चर्चा और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इनमें मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) विधेयक, 2023, द प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियोडिकल्स बिल, डाकघर विधेयक प्रमुख हैं।

विज्ञापन

बस इंतजार करें और संसद में चर्चा का परिणाम देखें : देवगौड़ा
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और जदएस नेता एचडी देवगौड़ा ने रविवार को कहा कि मैं संसद सत्र में हिस्सा लेने आया हूं। बस इंतजार करें और संसद में चर्चा का परिणाम देखें। मैं अब क्यों खुलासा करूं, मैं संसद में क्या कहना चाहूंगा? दिग्गज नेता के इस बयान ने राजनीतिक हलकों और जनता के बीच व्यापक उत्सुकता पैदा कर दी है।

संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है। 18 सिंतबर से 22 सिंतबर तक विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। संसद के विशेष सत्र का पहला दिन तो पुराने संसद भवन में ही आयोजित होगा लेकिन दूसरे दिन से विशेष सत्र की कार्यवाही नए संसद भवन की जाएगी। 

शशि थरूर ने कहा- हम सर्वधर्म सम्भाव पर करते हैं भरोसा
संसद के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गंधी ने नौ बिंदुओं पर केंद्र को पत्र लिखा था। लेकिन अब तक वहां से कोई जवाब नहीं आया है। वहीं, सनातन धर्म के सवाल पर थरूर ने कहा कि हमारी पार्टी सर्व धर्म सम्भाव पर विश्वास करती है। हम हर धर्म का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन

दूसरे दिन खींची जाएगी सांसदों की सामूहिक तस्वीर
लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन मंगलवार सुबह ग्रुप फोटो के लिए बुलाया गया है। आधिकारिक बुलेटिन में रविवार को यह जानकारी दी गई। संसदीय कार्यवाही मंगलवार से नए संसद भवन में चलेगी। लोकसभा सचिवालय बुलेटिन के अनुसार, सभी सांसदों को मंगलवार सुबह 9.30 बजे ग्रुप फोटो के लिए बुलाया गया है। नए संसद भवन में प्रवेश के लिए सांसदों को नए पहचान पत्र भी जारी किए जा रहे हैं। सांसदों की ग्रुप फोटो आमतौर पर उनके कार्यकाल की शुरुआत और अंत में ली जाती है। सूत्रों ने कहा कि यह मौजूदा संसद का आखिरी सत्र होने का एक संकेत है और सरकार लोकसभा चुनाव समय से पहले करवा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें