फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे मातरम पर चर्चा: राहुल के नदारद रहने पर महिला सांसद ने उठाए सवाल, नेता प्रतिपक्ष पर BJP की भी तीखी टिप्पणी

Mon, 08 Dec 2025 03:50 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vande Mataram Disscussion: लोकसभा में वंदे मातरम पर जोरदार बहस हुई। इस दौरान राहुल गांधी नदारद रहे। इस पर पीएम मोदी समेत भाजपा के कई नेताओं ने सवाल उठाए। टीडीपी एक महिला सांसद ने भी राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी की। भाजपा ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय गीत के अपमान का आरोप लगाया।
 
विज्ञापन
डॉ. बायरेड्डी शबरी, सांसद (तेलुगू देशम पार्टी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा के शीतकालीन सत्र में सोमवार को वंदे मातरम पर हुई गर्मागर्मी ने माहौल बेहद राजनीतिक बना दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सांसद संबित पात्रा समेत तेलुगू देशम पार्टी की सांसद ने भी कांग्रेस पर राष्ट्रीय गीत के अपमान का आरोप लगाया। कांग्रेस ने इसे भाजपा की राजनीति करार दिया। इस बहस के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गैरहाजिरी ही सबसे बड़ा मुद्दा बन गई।
विज्ञापन


भाजपा सांसद संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वादरा वंदे मातरम पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा के वक्त सदन में मौजूद नहीं थे, क्योंकि उनके मन में अपराधबोध है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी कांग्रेस के पुराने रुख को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम के साथ विश्वासघात किया और मुस्लिम लीग के आगे समर्पण किया।

पीएम मोदी का तीखा हमला
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस वक्त लोकसभा में गंभीर चर्चा चल रही थी, उस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सदन में मौजूद नहीं थे। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के एक पुराने पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि नेहरू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लिखा था कि वंदे मातरम मुसलमानों को भड़का सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि इस सोच ने राष्ट्रीय गीत को कमजोर किया और आज भी कांग्रेस वही मानसिकता दिखा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- संसद में पीएम मोदी ने नेहरू का कितनी बार नाम लिया? कांग्रेस सांसद ने गिना दिया

विदेशी डीएनए...रोक रहा- टीडीपी सांसद
तेलुगू देशम पार्टी की सांसद डॉ. बायरेड्डी शबरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं में देशभक्ति की नई भावना भरी है। उन्होंने कहा कि हम यह गीत सम्मान के साथ गाते हैं, लेकिन कुछ नेता और लोग मां भारती के आगे झुकने तक को तैयार नहीं हैं। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि शायद उनका विदेशी डीएनए उन्हें इस चर्चा में शामिल होने से रोक रहा है।



अनुराग ठाकुर ने भी चर्चा में लिया भाग
हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से निर्वाचित भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने भी वंदे मातरम पर चर्चा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए आज की चर्चा ऐतिहासिक दस्तावेज की तरह बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि ये कोई धार्मिक गीत नहीं, ये राष्ट्र की आत्मा और भारत के गौरव का गीत है। ये देश की संस्कृति और विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए काव्यात्मक लहजे में कहा, 'वंदे मातरम सिर्फ गीत नहीं, राष्ट्रीय प्रेम की रीत है, इसलिए कांग्रेस इससे भयभीत है।'

वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गैरहाजिरी का जिक्र करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, जब चर्चा शुरू हुई तो प्रधानमंत्री सदन में थे। जिस परिवार को दशकों तक देश में नेतृत्व करने का मौका मिला, उसके दो सदस्य सदन में मौजूद ही नहीं रहे। इतना भय। पंडित नेहरू जी ने वंदे मातरम में काट-छांट करने के बाद देश को बांट दिया था। उन्होंने दो स्टैंजा तक सीमित कर दिया था। राहुल जी ने केवल एक लाइन गाने को मजबूर कर दिया था। आज जब चर्चा हुई तो दोनों गायब ही हो गए। बकौल अनुराग ठाकुर, संसद के बाहर गलियारों में ऐसी चर्चा हो रही है कि प्रियंका जी पिछले पांच दिनों से पूरा वंदे मातरम याद करने की कोशिश कर रही हैं, मैंने सुना है कि वे बगैर पढ़े सदन में पूरा वंदे मातरम गाने वाली हैं। इसका भी इंतजार रहेगा।
विज्ञापन


कांग्रेस का पलटवार
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि 150 साल बाद वंदे मातरम पर बहस की जरूरत क्यों पड़ी। शुक्ला ने कहा कि भाजपा, रवींद्रनाथ टैगोर का भी अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद इस मुद्दे को उछालना केवल राजनीतिक लाभ के लिए है और यह कांग्रेस को बदनाम करने की चाल है।


अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें