फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र : हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, मंगलवार से बदलेगा सदन की कार्यवाही का समय

Mon, 08 Mar 2021 07:56 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

सोमवार को संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही शुरू हुई लेकिन थोड़ी ही देर के बाद सदन का स्थगित करना पड़ा। दरअसल, कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर शून्यकाल को स्थगित करने की मांग की, जिस पर सदन में हंगामा होने लगा। कांग्रेस सांसद ने महंगे तेल को लेकर सदन में नारेबाजी की। इसके बाद सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन को दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। यहां पढ़िए इससे जुड़े जरूरी अपडेट्स...
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:54 PM, 08-Mar-2021

लोकसभा की आज की कार्यवाही स्थगित

विपक्ष के हंगामा के कारण लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित हो गई है।

07:47 PM, 08-Mar-2021

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का टीएमसी का हमला

सदन को स्थगित करने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने टीएमसी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सत्र पूरे एक महीने का होना चाहिए। सत्र को स्थगित करने की मांग सही नहीं है। 

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग परिवर्तन चाहते हैं। भाजपा की सरकार बंगाल में आएगी। ममता बनर्जी के 10 साल पूरे हो गए हैं। भाजपा के रथ को रोकने की ताकत ममता बनर्जी में नहीं है। बंगाल में भाजपा की 190 या 200 से ज्यादा सीटें आएगी।
 

06:35 PM, 08-Mar-2021

मंगलवार से 11 बजे शुरू होगी लोकसभा की कार्यवाही

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि सदन की कार्यवाही मंगलवार से अपने सामान्य समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगी। बिरला ने लोकसभा में कहा कि मंगलवार से सदन की बैठक अपराह्न चार बजे की बजाय सुबह 11 बजे से होगी।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पिछले सत्र और वर्तमान सत्र के पहले चरण में संसद के दोनों सदनों की बैठक के समय में परिवर्तन किया गया था।

विज्ञापन
05:28 PM, 08-Mar-2021

लोकसभा की कार्यवाही शाम सात बजे तक के लिए स्थगित

विपक्ष के हंगामा के कारण  लोकसभा की कार्यवाही शाम 7 बजे तक के लिए स्थगित हो गई। वहीं इससे पहले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि आज महिलाओं के लिए विशेष दिन है इसलिए महिलाओं को बोलने दिया जाए लेकिन विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया जिससे सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।

04:31 PM, 08-Mar-2021

लोकसभा की बैठक शाम पांच बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा के दिवंगत सदस्यों मोहन एस डेलकर और नंदकुमार चौहान तथा सात पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद सोमवार को सदन की बैठक शाम पांच बजे तक के लिए स्थगित।

विज्ञापन
01:11 PM, 08-Mar-2021

कार्यवाही शुरू होने के बाद तेल की बढ़ती कीमतों पर चर्चा करेंगे - मल्लिकार्जुन

कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद हम एक बार फिर तेल की बढ़ती कीमतों पर चर्चा करेंगे। बता दें कि राज्यसभा की कार्यवाही 1.15 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 
 

11:06 AM, 08-Mar-2021

सदन की कार्यवाही एक बजे तक स्थगित

कांग्रेस सांसदों की ओर से सदन में तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर नारे लगाने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। अब ये कार्यवाही दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
 

10:31 AM, 08-Mar-2021

सत्र के पहले कठोर कार्रवाई नहीं करना चाहता - एम वेंकैया नायडू

कांग्रेस के सांसदों की ओर से तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ नारेबाजी करने के चलते राज्यसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है। इस पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि मैं सत्र के पहले दिन ही कोई कठोर कार्रवाई नहीं करना चाहता। 
 

10:07 AM, 08-Mar-2021

11 बजे तक के लिए सदन स्थगित

तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर राज्यसभा में हंगामा हुआ। जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। कांग्रेस के सांसदों ने तेल की बढ़ती कीमतो ंपर चर्चा की मांग करने के नारे लगाए। 
 

10:01 AM, 08-Mar-2021

तेल की बढ़ती कीमतों पर शून्यकाल स्थगित करने की मांग - मल्लिकार्जुन खड़गे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर चर्चा करने के लिए शून्यकाल स्थगित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल की कीमत लगभग 100 रुपये और डीजल की कीमत लगभग 80 रुपये हो गई है। इसके अलावा रसोई गैस के दाम भी बढ़े हैं। उत्पाद शुल्क लगाकर 21 लाख करोड़ रुपये इकट्ठे किए गए हैं और इसकी वजह से किसान देश में पीड़ित है। 
 

09:59 AM, 08-Mar-2021

भाजपा के तीन नए सदस्यों ने ली शपथ

राज्यसभा में सोमवार को भाजपा के तीन नए सदस्यों ने उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली जिनमें दो गुजरात और एक असम से हैं। बजट सत्र के दूसरे चरण में पहले दिन उच्च सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भाजपा के विश्वजीत दैमारी ने शपथ ली। उन्होंने असमिया भाषा में शपथ ली। वह असम से निर्वाचित होकर आए हैं। उच्च सदन में गुजरात से निर्वाचित होकर आए दिनेशचंद्र जेमल भाई अनवाडिया ने संस्कृत में शपथ ली। गुजरात से ही भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए रामभाई हरजीभाई मोकारिया ने भी उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली। उन्होंने हिन्दी में शपथ ली।

09:58 AM, 08-Mar-2021

सदन की कार्यवाही स्थगित करने की मांग - टीएमसी

टीएमसी ने चुनावों का हवाला देते हुए कार्यवाही स्थगित करने की मांग की। टीएमसी नेताओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में चुनाव हैं और राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि चुनाव प्रचार-प्रसार में व्यस्त रहने वाले हैं, ऐसे में संसद की कार्यवाही में शामिल होना मुश्किल हो जाएगा। डेरेक ने 2008 और 2011 का उदाहरण देकर संसद सत्र को टालने की बात कही। वहीं सुदीप बंदोपाध्याय और डेरेक ओ ब्रायन ने लोकसभा और राज्यसभा में सदन को स्थगित करने की मांग उठाई।

09:54 AM, 08-Mar-2021

महिलाओं की भागीदारी 50 फीसदी तक बढ़ाई जाए - प्रियंका चतुर्वेदी

राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि 24 साल पहले, हमने संसद में 33 फीसदी महिला आरक्षण की बात कही थी। आज 24 साल बाद हमें संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाकर 50 फीसदी कर देना चाहिए। 
 

09:42 AM, 08-Mar-2021

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाए - भाजपा सांसद

राज्यसभा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बोलने के लिए खड़ी हुई भारतीय जनता पार्टी की सांसद सोनल मानसिंह ने कहा कि हम बराबरी की बात करते हैं, इसलिए मेरी मांग है कि एक दिन अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाए। 
 

09:38 AM, 08-Mar-2021

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की दी बधाई

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनियाभर में महिलाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनैतिक सहभागिता और उपलब्धियों के जश्न के तौर पर मनाया जाता है। इसके अलावा महिलाओं के अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय औऱ उनकी उपलब्धि का सम्मान करें।
 

09:34 AM, 08-Mar-2021

सदन में उपस्थित रहें सांसद - एम वेंकैया नायडू

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सभी सांसदों से अपील की कि वो सदन में उपस्थित हो। उन्होंने कहा कि सभी सांसद सदन की लाइब्रेरी का इस्तेमाल करें और अपने ज्ञान को समृद्ध करें।
 

09:31 AM, 08-Mar-2021

सभापति ने मल्लिकार्जुन खड़गे की सराहना की

राज्यसभा के सभापति एम वेंंकैया नायडू ने कहा कि पूरे सदन के प्रतिनिधि के तौर पर मैं राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे के विपक्ष के नेता के तौर पर पद संभालने की सराहना करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे देश में लंबे समय तक सेवा करने वाले नेताओं में से एक हैं। 
 

09:26 AM, 08-Mar-2021

टीएमसी के नेताओं की कार्यवाही स्थगित करने की मांग

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने की वजह से लोकसभा में टीएमसी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय और राज्यसभा में टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने क्रमशः लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर संसद की कार्यवाही को स्थगित करने की मांग की।
 

09:18 AM, 08-Mar-2021

राज्यसभा में कार्यवाही शुरू

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। राज्यसभा से दिन के पहले भाग की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन से मोदी सरकार के कई विधेयक पास होने पर नजर रहेगी। कोरोना की वजह से दोनों सदनों में अलग अलग बैठकें की जाएंगी।
 

09:07 AM, 08-Mar-2021

बजट सत्र : हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, मंगलवार से बदलेगा सदन की कार्यवाही का समय

संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही शुरू हो गई है। ये सत्र आठ अप्रैल तक चलेगा और इस चरण में मोदी सरकार का मुख्य ध्यान वित्त विधेयक और साल 2021-22 के लिए अनुदान की विभिन्न मांगों को पास कराने पर होगा। इसके अलावा सरकार ने कई विधेयकों को भी इस सत्र में पारित कराने के लिए सूचीबद्ध किया है। इनमें पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, राष्ट्रीय वित्त पोषण अवसंरचना और विकास बैंक विधेयक, विद्युत (संशोधन) विधेयक, क्रिप्टो करेंसी और आधिकारिक डिजिटल करेंसी नियमन विधेयक शामिल है। बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से 13 फरवरी तक चला था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें