फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में सीमा पार से 138 बार हुई घुसपैठ की कोशिश, 157 आतंकी हुए ढेर 

Mon, 02 Mar 2020 06:49 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक - फोटो : ANI
विज्ञापन
आतंकियों की शरणगाह बना पाकिस्तान लगातार मुंह की खाने के बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। साल 2019 में ही सीमा पार से 100 से ज्यादा बार आतंकियों ने भारत की सीमा में घुसने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान मुस्तैदी से तैनात भारतीय सुरक्षा बलों ने करीब 150 आतंकियों को ढेर कर दिया। 
विज्ञापन


केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक सोमवार को राज्यसभा में यह लिखित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2019 में एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकी घुसपैठ के 138 मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के संयुक्त और आपसी तालमेल आधारित प्रयासों के फलस्वरूप वर्ष 2019 में जम्मू कश्मीर में 157 आतंकवादियों को मार गिराया गया था।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने लिखित जवाब दिया कि बीते तीन साल में आतंकियों से मुठभेड़ में 251 जवान और 118 नागरिक घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि 2017 में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में सशस्त्र बल के 80 कर्मी और 40 नागरिक घायल हुए। इसके बाद 2018 में यह संख्या 91 व 39 और 2019 में 80 व 39 रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें