संसद में उस समय अफरा-तफरी का माहोल मच गया जब एक सांसद की कार संसद भवन के अंदर बैरिकेड से टकरा गई। यह कार कांग्रेस के मणिपुर से लोकसभा सांसद थोकचोम मेनिया की है। इस घटना के बाद से संसद की सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षाबल घटना के पीछे के कारणों का पता लगा रही है।
घटना के तुरंत बाद ही क्विक एक्शन टीम हरकत में आई और स्थिति को संभाला। बताया जा रहा है कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, गाड़ी जब टकराई तो ड्राइवर सीट का एयर बैग खुल गया। घटना तब घटी जब सांसद की कार सिक्योरिटी स्पाइक्स में फंस गई जिसके कारण सुरक्षा सायरन बजने लगा। सुरक्षाबलों ने तुरंत पोजीशन ली ताकि किसी भी तरह की शत्रुतापूर्ण चुनौती को विफल किया जा सके।