फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में दोषी पाए गए आप सांसद भगवंत मान

Tue, 29 Nov 2016 05:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
कॉमेडियन और आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को बड़ा झटका लगा है संसद के अंदरूनी हिस्सों की वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में लोकसभा समिति ने सांसद को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। 
विज्ञापन


एएनआई की खबर के अनुसार लोकसभा समिति ने जांच के बाद इस मुद्दे पर अपनी रिपोर्ट में भगवंत मान को दोषी पाया है। समिति ने अपनी रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को सौंप दी है जिस पर उन्हें निर्णय लेना है। माना जा रहा है आप सांसद के खिलाफ कुछ दिन के निलंबन की कार्रवाई हो सकती है।

बता दें कि संसद के बीते सत्र में आप सांसद भगवंत मान उस समय सुर्खियों में आ गए थे जब सत्र के दौरान संसद के कई रास्तों की वीडियो बनाकर उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर दी थी। 
विज्ञापन
Parliament security breach video: Bhagwant Mann found guilty by the Lok Sabha Committee. Committee to submit report to LS Speaker tomorrow. — ANI (@ANI_news) November 29, 2016

मीडिया में मामला आने के बाद मान ने दी थी और वीडियो डालने की धमकी

- फोटो : amarujala
मीडिया में यह मामला सामने आने के बाद उन पर संसद की सुरक्षा से खिलवाड़ करने के आरोप लगे थे। कई सांसदों ने भी मान के इस कृत्य पर आपत्ति जताई थी। वहीं आप सांसद ने इस मामले में गलती मानने के बजाय संसद की और वीडियो बनाकर फेसबुक पर डालने की धमकी दी थी। 

मान ने इसे अपना अधिकार बताते हुए कहा था कि उसमें कुछ भी गलत नहीं है उन्होंने केवल लोगों की जानकारी के लिए इसे पोस्ट किया था। उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी को भी लपेट लिया था। सांसद की दलील थी कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों को पठानकोट एयरपोर्ट और तमाम संवेदनशील जगहों पर आने की अनुमति दी थी उससे भी तो देश की सुरक्षा में सेंध लगी थी। 

हालांकि चौतरफा आलोचना के बाद मान बैकफुट पर आ गए थे और बिना शर्त गलती मानते हुए पोस्ट को फेसबुक से डिलीट कर दिया था। इस मामले में उनके खिलाफ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में केस भी दर्ज हुआ था। दूसरी ओर सांसदों की शिकायत पर यह मामला लोकसभा अध्यक्ष तक पहुंचा तो उन्होंने कुछ दिनों के लिए सांसद के लोकसभा आने पर बैन लगा दिया था। जिसके बाद मान ने लोकसभा अध्यक्ष को बिना शर्त माफी वाला खत भी लिखा था। 
विज्ञापन

मामला सामने आने पर लोकसभा अध्यक्ष ने लगाई थी फटकार

लेकिन अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मान के इस कृत्य को संगीन मानते हुए सत्र के बीच में ही उन्हें इसके लिए फटकार लगाई थी। इसके अलावा उन्होंने मामले में एक समिति का गठन कर मामले की पूरी जांच का जिम्मा सौंप दिया था। कमेटी ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को सौंप दी, जिसमें आप सांसद को संसद की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का दोषी पाया गया है।

माना जा रहा है कमेटी की रिपोर्ट के बाद आप सांसद के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसकी एक बड़ी वजह ये भी है कि आप सांसद के उक्त कृत्य पर उनके खिलाफ कई दलों के सांसदों ने नाराजगी जाहिर करते हुए हुए पूर्व में भी कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। 

बता दें कि पूर्व में आप सांसद के‌ खिलाफ कई सांसदों ने शराब पीकर सदन में आने की शिकायत भी की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें