संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसद भवन पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि इस सत्र में अच्छी बहस होगी, उम्मीद है कि सभी दल सरकार का सहयोग करेंगे।
पढ़िए संसद की कार्यवाही का पल पल का अपडेट-
-उप सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी है। कल नोट बैन के मुद्दे पर ही राज्यसभा में आगे भी चर्चा होगी।
-इससे पूर्व विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने जवाब दिया
-कालेधन के खिलाफ ये एक महायज्ञ है जिसमें पूरा देश आहूति दे रहा हैः वेंकैया नायडू
-देश जानता है किसने आपातकाल लोगों पर थोपा, किसने लाखों लोगों को जेल भेजा, किसने लोगों के मौलिक अधिकारों का हननः वेंकैया नायडू
-लोग मौलिक अधिकारों की बात कर रहे हैं, क्या आतंकवादियों को पैसा पहुंचाना मौलिक अधिकार है, क्या नक्सलियों को पैसा पहुंचाना मौलिक अधिकार हैः नायडू
-भाजपा पर प्रमोद तिवारी का निशाना, आपकी ही शानदार पार्टी के एकमात्र अध्यक्ष हैं जो टीवी पर नोट लेते हुए पकड़े गए
-आपकी नीयत देश सुधारने की नहीं है, आप सुधर जाएं तो देश अपने आप सुधर जाएगाः प्रमोद तिवारी
-प्रमोद तिवारी के बयान पर भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति, मुसोलिनी, हिटलर वाला बयान संसदीय कार्यवाही से निकालने की मांग
-संसदीय कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी जताई तिवारी के बयान पर आपत्ति
-प्रधानमंत्री ने किसान को जीते जी मार डालाः प्रमोद तिवारी
-प्रधानमंत्री जी ने आपने विश्वास तोड़ा है देश के 125 करोड़ लोगों काः प्रमोद तिवारी
-प्रमोद तिवारी ने कर्नल गद्दाफी, मुसोलिनी और हिटलर से जोड़ा प्रधानमंत्री मोदी का नाम
-सरकार हमारे पैसे को कैसे हमे निकालने से रोक सकती हैः प्रमोद तिवारी
-मायावती ने की सरकार के फैसले की आलोचना, कहा प्रधानमंत्री को लगता है उन्होंने कोई तीर मार दिया
-लोगों को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करते हैं प्रधानमंत्री, लोगों की सहानभूति लेने के लिए अपनी मां तक को लगा दिया लाइन मेंः मायावती
-गाजीपुर में पीएम की रैली पर साधा निशाना, कहा- रैली का पूरा माहौल भ्रष्टाचार से भरा हुआ था
-मोदी कह रहे हैं कि मैने एकाएक फैसला नहीं लिया, मैंने दस महीने गुप्त तैयारी की, कहां गई आपकी तैयारीः मायावती
-अगर ये गंभीर होते तो दस महीने में काफी तैयारी हो सकती थी जिससे लोगों को दिक्कत न होती
-मायावती का बड़ा आरोप- सरकार ने दस महीने में अपने पूंजीपति दोस्तों और बड़े बड़े धन्ना सेठों के पैसे ठिकाने लगवा दिए
-सरकार ने अपने कालेधन को भी इन दस महीनों में सफेद कर लिया
-कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता जर्नादन रेड्डी की बेटी की शाही शादी पर माया ने साधा निशाना
-कहा, अगर वो देश के नंबर वन खनन माफिया पर ही लगाम कस दे तो देश के बहुत गरीबों का भला हो जाएगा
-सीताराम येचुरी ने तुगलक से की मोदी की तुलना, कहा- फैसला बिल्कुल तुगलकशाही जैसा
-माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा सरकार ने बिना तैयारियों के इतने बड़े निर्णय को अमल में ला दिया
-इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है जो नकदी की मार से जूझ रही है
-बोले येचुरी, सरकार के नोट बैन के फैसले से मगरमच्छ तो जिंदा है लेकिन छोटी मछलियां मर रही हैं
-येचुरी ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पेटीएम और जियो के विज्ञापन में छपने पर भी सवाल उठाया
-सारे हिंदुस्तान में जेबकतरे फैल गए हैं। देशभर में हाहाकार मचा है: शरद यादव
-शरद यादव बोले, इन दिनों देश में डेढ़ करोड़ शादियां है, मोदी जी ने मां-बहनों की मदद का वादा किया था, अब मदद करें।
-जेडीयू सांसद बोले- हम खेत बेचकर चुनाव लड़ते हैं, ईमान की राजनीति करते हैं।
- जेडीयू सांसद शरद यादव बोले, सरकार ने भारत बंद करा दिया और लाइन में लगा दिया।
-राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू, शरद यादव कर रहे हैं चर्चा
-देश में 25 लाख ट्रक सड़कों पर खड़े हैं, सब्जी मंडी बंद पड़ी हैं। सब खेतों में सड़ रही हैं।
-गलियां सूनी हैं रास्ते बंद हैं, सर्राफे में सोना बिक चुका है लोग खाली हाथ घरों में बैठे हैं
-आपने ऐसा काम किया है जैसे कोई चलती राजधानी ट्रेन से कूद पड़े, आपने सारे देश को लाइन में लगा दिया
-उप सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी है
-रामगोपाल का तंज- सरकार कह रही है कि लोग खुश हैं, आप जान लीजिए अगर वोट मांगने गांवों में चले गए तो महिलाएं रोटी बेलने वाले बेलन से कमर पर निशान कर देंगी आपके
-जल्दी से चुनाव मत करवा दीजिएगा वर्ना मुश्किल हो जाएगा आपके लिएः रामगोपाल
-बोले रामगोपाल यादव- नोटबंदी के चलते मेरे खेतों के आलू भी नहीं बिक पा रहे हैं जिससे मेरा 20-25 लाख का नुकसान हुआ है अब बताइए मैं क्या करूं
-इस निर्णय का खामियाजा गरीब आदमी को भुगतना पड़ रहा है। ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर रोजाना खाने पीने का सामान खरीदते हैं उनके पास पैसे ही नहीं हैं
-प्रधानमंत्री मोदी की आवाज तो हम टेलीविजन पर सुनते हैं लेकिन प्रधानमंत्री हमारी आवाज नहीं सुनतेः गुलाम नबी आजाद
-अखबार वाले भी हमारी आवाज नहीं उठाते टीवी वाले भी नहीं सुनतेः गुलाम नबी आजाद
-यहां इतने बड़े और जिम्मेदार नेता बैठे हैं अच्छा होता हम सब उनकी बात सुनते और वो हमारी भावनाओं से अवगत होतेः गुलाम नबी आजाद
-राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी की अनुपस्थिति पर उठाया सवाल