फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बार आधी रात के इतिहास को आज संसद में फिर से दोहराया गया

Sat, 01 Jul 2017 05:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
विज्ञापन
देश ने आज एक और इतिहास को दोहराया है। 14 अगस्त 1947 की आधी रात को भारत ने आजादी का जश्न मनाया था। 14 अगस्त 1947 की आधी रात को भारत ने आजादी का जश्न मनाया था। उस समय आधी रात को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया और आज लगभग सात दशक बाद आधी रात को देश एक और आर्थिक आजादी का इतिहास रच दिया।
विज्ञापन


बता दें कि 14 अगस्त 1947 में जब देश को आजादी मिलने वाली थी उस समय आधी रात को संसद का विशेष सत्र इस हॉल में बुलाया गया। तब सेंट्रल हॉल को कॉन्स्टिट्यूशन हॉल कहा जाता था। सबसे पहले वंदे मातरम गाया गया। इसके बाद राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और फिर प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने अपना भाषण दिया।

14 अगस्त 1972 को आजादी के 25 साल पूरे होने के मौके पर संसद का अर्धरात्रि सत्र बुलाया गया था। उस दौरान वीवी गिरी राष्ट्रपति थे और इंदिरा जी प्रधानमंत्री। उसके बाद 14 अगस्त 1997 को आजादी की 50वीं सालगिरह (गोल्डन जुबली) के मौके पर अर्धरात्रि सत्र बुलाया गया था। उस समय इंद्र कुमार गुजराल प्रधानमंत्री जबकि केआर नारायणन राष्ट्रपति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें