फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद: 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई राज्यसभा, लोकसभा में चर्चा जारी

Thu, 07 Feb 2019 11:56 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संसद
विज्ञापन

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को उच्च सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा कराने हेतु सदन की बैठक सुचारु बनाने पर सभी दलों के साथ सहमति कायम करने के प्रयास के तहत विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बैठक की। इसके लिये नायडू ने सदन की बैठक शुरु होने के कुछ ही देर बाद दस मिनट के लिये स्थगित की। वहीं लोकसभा में बजट को लेकर चर्चा जारी है।

विज्ञापन


सदन की बैठक शुरु होने पर नायडू ने कहा कि पिछले तीन दिनों से विभिन्न मुद्दों पर सदन की बैठक लगातार बाधित है। बजट सत्र में कामकाज के लिये सिर्फ चार दिन बचे हैं। एक दिन (शुक्रवार) गैर सरकारी कामकाज के लिये निर्धारित है। इस स्थति का हवाला देते हुये नायडू ने सुझाव दिया कि आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करा ली जाये और शुक्रवार को गैर-सरकारी कामकाज की बजाय विभिन्न दलों की ओर से उठाये गये मुद्दों पर चर्चा करा ली जायेगी।

नायडु ने इस सुझाव पर सदन में विभिन्न दलों के नेताओं के साथ विचार विमर्श के लिये बैठक को दस मिनट के लिये स्थगित कर दिया। इसके पहले नायडू ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाये। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई लेकिन हंगामे के कारण एक बार फिर से 2 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें