संसद के शीतकालीन सत्र में गुरुवार को भी जमकर हंगामा मचा रहा। नोटबंदी जैसे मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों ने शुरूआत से ही सरकार पर हमला बोल दिया। बहस की शुरूआत में सपा के प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सरकार के निर्णय की आलोचना की। इसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती और टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्लेन को जबरन लेट कराने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की। जानिए, राज्यसभा और लोकसभा की पल पल की कार्यवाही की अपडेट-
- लोकसभा शुक्रवार तक के लिए स्थगित।
- राज्यसभा की कार्यवाही शुरू।
-संसद में जारी विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी, जबकि राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित रहेगी
-प्रधानमंत्री मोदी राज्यसभा में पहुंचे, विपक्षी सदस्यों को किया अभिवादन
-सरकार ने की चर्चा शुरू करने की मांग, विपक्ष का हंगामा जारी
-नायडू ने कहा सभी विपक्षी अपना भाषण दे चुके हैं तो पीएम की मौजूदगी में अब चर्चा शुरू की जाए
-गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पिछले पन्द्रह दिनों से नोटबंदी के निर्णय पर बहस चल रही है, सरकार ने इसकी कोई तैयारी नहीं की जिसकी वजह से 85 लोगों की जान चली गई
-हम लोग इस पर एक छोटी सी मांग कर रहे हैं जो न देशविरोधी थी, न गलत
-हमारी मांग थी कि हम इस पर चर्चा करना चाहते हैं लेकिन बोलकर सुनाएं किसे मान्य प्रधानमंत्री तो यहां होते नहीं
-हमारा आक्रोश और अपील है कि माननीय प्रधानमंत्री हमारी बात भी सुनें
-संदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि यह हमारी नेता को जान से मारने का षडयंत्र था, जिस प्लेन में फ्यूल खत्म होने वाला है उसे जबरन आसमान में घुमाया जा रहा था
- अगर किसी प्लेन में फ्यूल खत्म हो जाए या कोई पैसेंजर बीमार हो जाए तो दुश्मन के इलाके में भी प्लेन उतरने की अनुमति दी जाती हैः प्रेम चंद गुप्ता आरजेडी
- सरकार ने बहुत गलत किया कि ममता बनर्जी के प्लेन को उतरने की अनुमति नहीं दी: प्रेम चंद गुप्ता आरजेडी
-कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने इसे गंभीर मामला बताते हुए मामले में जांच की मांग की
-केंद्रीय जयंत सिन्हा ने कहा सरकार इस मामले की पूरी जांच कराएगी जिसकी भी गलती होगी उस पर कार्रवाई तय की जाएगी