फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन सत्र: राज्यसभा और लोकसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित, राहुल के बयान पर हुआ बवाल

Fri, 13 Dec 2019 01:19 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
समृति ईरानी - फोटो : ANI
विज्ञापन

शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन आज राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। राहुल गांधी के रेप इन इंडिया बयान को लेकर संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नेतृत्व में महिला सांसदों ने कांग्रेस सांसद के बयान पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने राहुल गांधी से इस बयान को लेकर माफी मांगने को कहा है ईरानी ने कहा कि गांधी खानदान के बेटे ने और सदन के सांसद ने महिला से बलात्कार का आह्वान किया है। इसपर डीएमके सांसद कनिमोझी ने राहुल का बचाव करते हुए सफाई दी।

विज्ञापन

 




राहुल के बयान से आहत हूं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल के बयान पर कहा, 'मैं तो आहत हुआ हूं, पूरा देश आहत हुआ है। क्या ऐसे लोग सदन में आ सकते हैं जो ऐसे शब्द इस्तेमाल करते हैं? क्या उनके पूरे सदन ही नहीं बल्कि पूरे देश से माफी नहीं मांगनी चाहिए।'  

राहुल के बयान पर कनिमोझी ने दी सफाई

डीएमके की कनिमोझी ने राहुल के बयान पर कहा, प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया कहा था जिसका हम सम्मान करते हैं लेकिन देश में क्या हो रहा है? यही राहुल गांधी के कहने का मतलब था। दुर्भाग्य से मेक इन इंडिया नहीं हो रहा और देश की महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहा है। यही हमारी चिंता है।

राहुल गांधी के इस बयान पर हो रहा है बवाल

राहुल गांधी ने 12 दिसंबर को झारखंड के गोड्डा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था, 'नरेंद्र मोदी ने कहा था 'मेक इन इंडिया' लेकिन आजकल आप जहां भी दिखते हैं, वह 'रेप इन इंडिया' है। उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी के विधायक ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह दुर्घटना का शिकार हो गई लेकिन नरेंद्र मोदी ने एक शब्द नहीं बोला।'
 



12 बजे तक के लिए स्थगित हुए दोनों सदन

राहुल गांधी के बयान को लेकर संसद के दोनों सदनो में भारी हंगामा हुआ जिसके बाद राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

राज्यसभा में लगे राहुल गांधी माफी मांगों के नारे

राज्यसभा में कुछ सांसदों ने राहुल गांधी के बयान को लेकर राहुल गांधी माफी मांगों के नारे लगाए। राज्यसभा के अध्यक्ष एम वेंकैया नायडू ने कहा, 'आप उस सदस्य का नाम नहीं ले सकते जो इस सदन का सदस्य नहीं है। किसी को भी सदन की शांति भंग करने का अधिकार नहीं है।' 
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में राहुल गांधी के रेप इन इंडिया बयान पर कहा, 'इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई नेता यह सफाई दे रहा है कि भारतीय महिलाओं के साथ बलात्कार किया जाना चाहिए। क्या यह देश के लिए राहुल गांधी का संदेश है?'

भाजपा सांसद ने की राहुल से माफी की मांग

राहुल गांधी ने झारखंड में एक रैली को संबोधित करते हुए भारत को रेप कैपिटल बताया था। इसे लेकर लोकसभा में भाजपा सांसद ने हंगामा किया। उन्होंने राहुल से माफी की मांग की है।

लोगों को जागरुक करेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी 14-18 दिसंबर तक दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, कोलकाता, गुवाहाटी और लखनऊ में लोगों को नागरिकता संशोधन विधेयक पर जागरुक करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें