राहुल गांधी ने सरकार पर दागे सवाल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को सवाल किया कि अदाणी समूह में जनता के पैसे का निवेश क्यों किया जा रहा है और सरकार इसकी जांच कराने से डर क्यों रही है? उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एलआईसी की पूंजी, अडाणी को! एसबीआई की पूंजी, अडाणी को! ईपीएफओ की पूंजी भी, अडाणी को! ‘मोडानी’ के खुलासे के बाद भी, जनता के रिटायरमेंट का पैसा अडानी की कंपनियों में निवेश क्यों किया जा रहा है?’’ राहुल गांधी ने सवाल किया, ‘‘प्रधानमंत्री जी, न जांच, न जवाब! आख़िर इतना डर क्यों?’’