फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एनकाउंटर पर लोकसभा में बोले गृहमंत्री- सैफुल्ला के पिता पर देश को गर्व

Thu, 09 Mar 2017 04:49 PM IST
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
राजनाथ - फोटो : pti
विज्ञापन
संसद सत्र शुरू होते ही गुरुवार को लोकसभा में लखनऊ एनकाउंटर और अमेरिका मे हो रहे भारतीयों पर हमले का मामला गूंजा। सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्ष जहां अमेरिका में भारतीयों पर हमले का मामला उठाया। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ एनकाउंटर पर सदन में बयान दिया।
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सैफुल्ला के पिता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह के पिता मोहम्मद सरताज जैसे लोग देश का गौरव हैं। उन्होंने कहा कि उनके प्रति पूरे सदन को सहानुभूति होनी चाहिए। गृह मंत्री ने कहा कि ट्रेन धमाके और लखनऊ मुठभेड़ समेत पूरे घटनाक्रम की जांच एनआईए से कराई जाएगी।

राजनाथ सिंह ने सदन को मुठभेड़, ट्रेन में बम विस्फोट और आतंकियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए कहा, 'यूपी पुलिस से मुलाकात में सैफुल्लाह के पिता ने कहा, जो देश का न हुआ, वह मेरा क्या होगा। मुझे उसका मरा मुंह भी नहीं देखना है। हर किसी के लिए देश पहले है, यदि वह देश का ही नहीं हुआ तो मेरा क्या होगा।' गृह मंत्री ने कहा कि सैफुल्लाह के पिता ने अपने भटके हुए बेटे के प्रति यह बात कही है, उनके दुख में हमें सहानुभूति होनी चाहिए।
विज्ञापन

  Home Minister Rajnath Singh speaking in Lok Sabha on #LucknowTerrorOp pic.twitter.com/5KtLKQObRe — ANI (@ANI_news) March 9, 2017


अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों पर हमले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह अगले सप्ताह लोकसभा में जवाब देंगे। Incidents regarding Indians in USA taken very seriously, statement on behalf of GoI to be given in the Parl next week: Rajnath Singh in LS — ANI (@ANI_news) March 9, 2017


राज्यसभा में कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। Rajya Sabha adjourned till 11 am tomorrow. — ANI (@ANI_news) March 9, 2017


सत्र से पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि चर्चा का स्तर ऊपर जाएगा।  इस सत्र में सकारात्मक चर्चा की उम्मीद है। पीएम ने कहा कि बजट पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए। पीएम ने उम्मीद जताई कि जीएसटी का रास्ता साफ होगा। ये एक बड़ा बदलाव है।
  WATCH: Hope to see breakthrough on GST, all parties & states have shown a positive approach says PM Modi ahead of #BudgetSession 2nd leg pic.twitter.com/6kVj8tTZ3c — ANI (@ANI_news) March 9, 2017


वहीं टीएमसी सांसद संसद स्थित गांधी की मूर्ति के सामने अमेरिका में भारतीयों पर हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
    Delhi: TMC protests in front of Gandhi statue at Parliament complex regarding attack of Indians in USA pic.twitter.com/ulX4WyFvrO — ANI (@ANI_news) March 9, 2017


वहीं कांग्रेस ने भी अमेरिका में हो रहे भारतीयों पर हमले के विरोध में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। Congress gives adjournment motion notice in Lok Sabha on 'hatred generating for Indians in USA' pic.twitter.com/7xvkgyEqwq — ANI (@ANI_news) March 9, 2017


माना जा रहा है कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आतंकी संगठन आईएस से जुड़े आतंकी के मारे जाने पर संसद के दोनों सदनों में बयान दे सकते हैं। उधर, विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान, दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर के खिलाफ गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू की टिप्पणी को मुद्दा बनाने की तैयारी की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें