फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद से सड़क तक सियासत: भाजपा का आरोप- राहुल का बयान जहरीला, सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- असंसदीय भाषा का इस्तेमाल

Wed, 11 Feb 2026 02:32 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के आज लोकसभा में दिए गए भाषण जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर संसद की गरिमा गिराने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी के व्यवहार, भाषा और शैली ने संसदीय मर्यादा को सबसे निचले स्तर तक पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा सांसद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर संसद की गरिमा गिराने का आरोप लगाया है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कभी संसद सत्र लोकतंत्र के सर्वोच्च मानकों का प्रतीक माना जाता था, लेकिन आज राहुल गांधी के व्यवहार, भाषा और शैली ने संसदीय मर्यादा को सबसे निचले स्तर तक पहुंचा दिया है। त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी ने चेतावनी के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर से झूठे आरोप लगाए और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उनके मुताबिक, संसद में बोलने की एक मर्यादा और शालीन भाषा होती है, जिसका पालन हर सदस्य को करना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर किसी को सड़कछाप भाषा और आचरण देखना हो, तो वह संसद में विपक्ष के व्यवहार को देख सकता है। भाजपा नेता ने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Rahul Gandhi Speech: लोकसभा में राहुल के आक्रामक तेवर, कहा- हम किससे तेल खरीदेंगे, यह फैसला अमेरिका करता है

कांग्रेस हार से बौखलाई हुई- त्रिवेदी
भाजपा सांसद त्रिवेदी ने आगे कहा कि राहुल गांधी का व्यवहार और संसदीय मर्यादा का पालन न करना दिखाता है कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक हार से बौखला गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी होशो-हवास खो चुके हैं। त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी को शायद यह भी ध्यान नहीं है कि वे किस पद पर हैं और क्या बोल रहे हैं।
विज्ञापन


राहुल के देश बेचने वाले बयान पर सुधांशु का पलटवार
त्रिवेदी ने आगे कहा कि राहुल गांधी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश को बेच दिया गया है। भाजपा नेता ने कहा कि अगर राहुल गांधी को राजनीति और अर्थव्यवस्था की बुनियादी समझ होती, तो वे ऐसा बयान नहीं देते। उन्होंने कांग्रेस को याद दिलाते हुए कहा कि अगर देश बेचने की बात करनी है, तो कांग्रेस को यूपीए सरकार के दौरान आई वोल्कर रिपोर्ट और भारत-अमेरिका परमाणु समझौते पर भी चर्चा करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:- लोकसभा: एपस्टीन फाइल्स, ट्रंप की धौंस से लेकर अमेरिका के दबदबे तक... राहुल गांधी ने इन बातों पर सरकार को घेरा

विज्ञापन


नरवणे की किताब का भी किया जिक्र

इसके साथ ही सुधांशु त्रिवेदी ने जनरल मनोज नरवणे की किताब को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूछ रहे थे कि कौन झूठ बोल रहा है, लेकिन इस मामले में पहले किताब के प्रकाशक और फिर खुद लेखक द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण से साफ हो गया है कि गलत बयान राहुल गांधी ने ही दिया। भाजपा ने राहुल गांधी के बयानों को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि इस तरह की भाषा और आरोप देश की राजनीति और संसद की गरिमा के लिए ठीक नहीं हैं।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें