रितु तावड़े निर्विरोध मुंबई मेयर निर्वाचित हुई।
- फोटो : आईएएनएस
भाजपा पार्षद रितु तावड़े बुधवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की निर्विरोध महापौर निर्विचत हुई हैं। वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट) के पार्षद संजय घाड़ी उप महापौर चुने गए।शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे, जिससे सर्वसम्मति से चुनाव का रास्ता साफ हो गया। इस घटनाक्रम के साथ नगर निकाय में लगभग चार वर्षों का प्रशासनिक शासन समाप्त हो गया है। यह मुंबई के राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है।
यह भी पढ़ें- लोकसभा: एपस्टीन फाइल्स, ट्रंप की धौंस से लेकर अमेरिका के दबदबे तक... राहुल गांधी ने इन बातों पर सरकार को घेरा
मुंबई के विकास में तेजी आए
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बधाई देते हुए पारदर्शी और जन-केंद्रित प्रशासन का वादा किया। उन्होंने कहा कि तावड़े और घाड़ी के नेतृत्व में महायुति गठबंधन बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष की परिकल्पना के अनुसार मुंबई के विकास में तेजी लाएगा। पार्षदों की जयकार के बीच तावड़े और घड़ी ने बीएमसी हॉल में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया और नगर आयुक्त भूषण गगरानी से कार्यभार स्वीकार किया। फडणवीस ने कहा “मुझे बेहद खुशी है कि शिवसेना-भाजपा महायुति गठबंधन ने एक बार फिर बीएमसी में महापौर और उप महापौर के पद हासिल कर लिए हैं। रितु तावड़े और संजय घाड़ी दोनों ही गठबंधन के समर्पित कार्यकर्ता हैं,”
यह भी पढ़ें-संसद से सड़क तक सियासत: भाजपा का आरोप- राहुल का बयान जहरीला, सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- असंसदीय भाषा का इस्तेमाल
उन्होंने आगे कहा कि महायुति ने एक पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित नागरिक प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए मतदान मांगा था। शपथ ग्रहण समारोह मुंबईवासियों द्वारा दिए गए जनादेश को दर्शाता है।तावड़े को एक अनुभवी और सशक्त मराठी चेहरा बताया। उन्होंने लगातार नागरिक मुद्दों को उठाया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गठबंधन के विकास एजेंडे को और गति मिलेगी।
घाड़ी के अनुभव से शहरों को लाभ मिलेगा
घाड़ी की नियुक्ति पर, फडणवीस ने कहा कि वरिष्ठ शिवसैनिक के रूप में उनके अनुभव से शहर को लाभ होगा। उन्होंने दोहराया कि नगर निगम का संचालन बालासाहेब ठाकरे द्वारा परिकल्पित आदर्शों के अनुसार किया जाएगा।फडणवीस ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार बीएमसी को नई दिशा देने और मुंबई के निवासियों की आकांक्षाओं को साकार करने के लिए नए नागरिक नेतृत्व को पूरा समर्थन देगी।