फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिदंबरम का मोदी सरकार पर हमला, बोले- मिडिल क्लास की बजाय अमीरों से वसूला जाए ज्यादा टैक्स

Thu, 08 Feb 2018 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने गुरुवार को राज्यसभा में केंद्र सरकार के बजट पर कई सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बजट पर 12 सवालों के जरिए केंद्र को घेरने की कोशिश की है। इस बजट से राजकोषीय घाटा पर प्रभाव पड़ा है। सरकार ने बजट में मिडिल क्लास को कोई राहत नहीं दी।  एनडीए सरकार को मेहनतकश मिडल क्लास पर ज्यादा टैक्स लगाने की बजाय अमीर घरानों पर ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा 'मौजूदा सरकार को भविष्य में  आंकड़ों से छेड़छाड़ कर तथ्यों को बढ़ा चढ़ाकर पेश करने वाली सरकार कहा जाएगा। सरकार जीडीपी बढ़ने का दावा पेश करती है लेकिन दूसरी तरफ देश में रोजगार हर दिन घट रहे हैं।'
विज्ञापन

 



क्या 12 महीने में आएंगे अच्छे दिन?
इससे पहले चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सबका साथ-सबका विकास पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि चार साल में तो अच्छे दिन आए नहीं शेष 12 महीनों में क्या आएंगे। 
विज्ञापन


चिदंबरम ने बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा इस सरकार का आखिरी आम बजट है इसके लिए भगवान को धन्यवाद देता हूं। बजट को 29 जनवरी को जारी आर्थिक सर्वे में दिए गए अधिकारिक आंकड़ों के तथ्यों से देखना चाहिए। इस तरह के बजट से 2017-18 में जीडीपी की दर बढ़ना संभव नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें