फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM के भाषण पर शिवसेना का तंज, कहा- 4 साल हो गए कब तक कांग्रेस को ही कोसोगे?

Wed, 07 Feb 2018 03:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर एक के बाद एक कई तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि  हर हिंदुस्तानी कांग्रेस के पाप की कीमत चुका रहा है। बैंकों के डूबे कर्ज के लिए भी पीएम ने कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के आक्रमक भाषण पर नेताओं ने भी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

शिवसेना की प्रवक्ता मनीषा कयांदे ने कहा कि 'देश की जनता कांग्रेस से परेशान थी इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में मोदी को चुना लेकिन वह चार साल बीत जाने के बाद भी कांग्रेस की ही आलोचना कर रहे हैं बल्कि भाजपा की योजनाओं के बारे में बताना चाहिए।'
विज्ञापन

 



वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि 'पीएम एक बेहतरीन वक्ता हो सकते हैं लेकिन उनका भाषण गलत प्रस्तुतिकरण और आधे-अधूरे सच पर आधारित था।'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें