फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Suspension: सांसदों का निलंबन निरस्त, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव; स्पीकर ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ

Tue, 17 Mar 2026 12:23 PM IST
Jyoti Bhaskar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Lok Sabha Suspension: संसद के बजट सत्र से आठ लोकसभा सांसदों को निलंबित किए जाने का फैसला वापस ले लिया गया है। निलंबन निरस्त करने का प्रस्ताव संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने रखा। संसद में नियमों और मर्यादाओं का ध्यान रखने की बात पर जोर देते हुए स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। जानिए लोकसभा से निलंबन मामले में आज क्या कुछ हुआ?
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा के आठ सांसदों का निलंबन निरस्त हो गया है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू की तरफ से प्रस्ताव रखे जाने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा सांसदों की तरफ से मतदान कराया। निलंबन रद्द किए जाने की सहमति बनने पर उन्होंने आठों सांसदों का नाम लेकर कहा कि सभी सांसदों का निलंबन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जा रहा है। अब ये सभी सांसद संसद के बजट सत्र में हिस्सा ले सकेंगे। इस फैसले के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर तख्तियां, बैनर और एआई जनित तस्वीरों के इस्तेमाल की सख्त मनाही है। सभी सांसदों को इसका ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन

रिजिजू के प्रस्ताव पर रद्द हुआ निलंबन
इससे पहले संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने भी कहा कि सरकार या सत्ताधारी खेमा किसी भी सांसद को सदन की कार्यवाही से जानबूझकर बाहर निकालना नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। निलंबन की कार्रवाई और सांसदों को राहत दिए जाने पर चर्चा के दौरान महाराष्ट्र से निर्वाचित महिला सांसद सुप्रिया सुले ने असहमति को दबाए जाने को लेकर चिंता जाहिर की।

किन सासंदों को निलंबित किया गया था?
  1. डीन कुरियाकोस
  2. किरण रेड्डी
  3. अमरिंदर सिंह राजा वड़िग
  4. मणिकम टैगौर
  5. गुरजीत औजला
  6. हिबी इडेन
  7. वेंकेट रमन
  8. प्रशांत पडोले
कैसे रद्द हुआ निलंबन?
  • कांग्रेस सांसद के सुरेश ने आठ विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द करने की अपील की।
  • के सुरेश ने कहा- लोकसभा की कार्यवाही में सहयोग करने को तैयार हैं, विपक्ष बोलने का समान अवसर चाहता है।
  • सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने निलंबन रद्द करने की अपील का समर्थन कर कहा- सत्ता पक्ष को भी सदन की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।
  • केंद्रीय मंत्री रिजिजू बोले- सदन के सुचारू संचालन के लिए 'लक्ष्मण रेखा' खींची जानी चाहिए।
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी दलों के आठ सांसदों का निलंबन रद्द किए जाने की घोषणा की।
क्यों गिरी निलंबन की गाज?
विज्ञापन

गौरतलब है कि विगत तीन फरवरी को संसद में हंगामे के दौरान मर्यादा तार-तार हुई थी। नारेबाजी और हंगामा करने वाले कुछ सांसदों ने स्पीकर के आसन तरफ दो बार कागज फेंके थे। इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए सांसदों को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया था।

ये भी पढ़ें- संसद में टूटी मर्यादा: लोकसभा स्पीकर के आसन की ओर कागज उछालने वाले आठ सांसद निलंबित, कार्यवाही कल तक स्थगित
विज्ञापन


कैसे हुई थी कार्रवाई?
तीन फरवरी को निलंबन की कार्रवाई उस समय हुई थी जब दोपहर तीन बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। पीठासीन स्पीकर ने कहा कि स्पीकर के आसन की ओर कागज फेंकने वाले सदस्यों के नाम दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने सभी सांसदों का नाम लेकर उन्हें निलंबित किए जाने को लेकर आम सहमति का सवाल किया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा जिसे ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें