फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस समझौते पर ओबामा ने की पीएम मोदी की तारीफ, बान की-मून बोले- धन्यवाद

Mon, 03 Oct 2016 10:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
भारत ने ऐतिहासिक पेरिस जलवायू समझौते को औपचारिक रूप से लागू कर दिया है। भारत के इस कदम से पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। रविवार को गांधी जयंती के मौके पर भारत ने पेरिस समझोते को आधिकारिक रूप से लागू किया तो अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्वीट कर पीएम मोदी की तरीफ की, उन्होंनें लिखा, ”गांधीजी हमारे बच्चों के लिए दुनिया बनाना चाहते थे। पेरिस समझौते में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीयों ने वही विरासत आगे बढ़ाई है।”
विज्ञापन
Gandhiji believed in a world worthy of our children. In joining the Paris Agreement, @narendramodi & the Indian people carry on that legacy. — President Obama (@POTUS) October 2, 2016

ओबामा की तारीफ का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने भी एक ट्वीट किया। उन्होंनें लिखा ”प्रकृति के प्रति प्‍यार और चिंता भारतीय संस्‍कृति है। भारत जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करने को प्रतिबद्ध है।” 
विज्ञापन
Care & concern towards nature is integral to the Indian ethos. India is committed to doing everything possible to mitigate climate change. https://t.co/cKLlIu2J7S — Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2016
विज्ञापन

फ्रांस ने भी भारत के पेरिस समझौते में शामिल होने का स्‍वागत किया

- फोटो : twitter
संयुक्‍त राष्‍ट्र के महासचिव बान की-मून ने भी भारत के इस ऐतिहासिक कदम उठाने की तारीफ की, उन्होंने ”सभी भारतीयों को धन्‍यवाद” कहा। मून ने यह संदेश संयुक्‍त राष्‍ट्र न्‍यूज सेंटर पर एक वीडियो में दिया। उन्‍होंने कहा- ”पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते में शामिल होकर आज भारत की सरकार ने वैश्विक नेतृत्व दिखाया है।

फ्रांस ने भी भारत के पेरिस समझौते में शामिल होने का स्‍वागत किया है। फ्रांस के राष्‍ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है- ”महात्‍मा गांधी के जन्‍मदिन पर, गणतंत्र के राष्‍ट्रपति (फ्रांसिस ओलांद) भारत द्वारा पेरिस समझौते का समर्थन करते हैं।” फ्रांसीसी राष्‍ट्रपति ओलांद ने याद किया कि भारत ने दिसंबर 2015 में इस समझौते को अपनाने में अहम भूमिका निभाई थी। India demonstrates leadership & vision by joining #ParisAgreement. India Ratification instruments are now deposited @UN #GlobalGoals @UNFCCC pic.twitter.com/0UfaH3JLHP — UN Web TV (@UNwebcast) October 2, 2016
Honoring a commitment.
India's Instrument of Ratification of the Paris Agreement on Climate Change now deposited @un. pic.twitter.com/pt4kfhb0Ig — Syed Akbaruddin (@AkbaruddinIndia) October 2, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें