फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: आदिवासी आवासीय स्कूल के रसोइयों पर छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप, जानें पूरा मामला

Thu, 22 Sep 2022 09:22 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वलसाड

सार

पुलिस अधीक्षक राजदीपसिंह जाला ने कहा कि आवासीय विद्यालय की प्रत्येक छात्रा से कुछ महिला प्रतिनिधियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से पूछताछ की जा रही है। रसोइयों के मोबाइल फोन में कोई आपत्तिजनक वीडियो क्लिप नहीं मिली है।
विज्ञापन
वीडियो बनाने का मामला। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के एक निजी विश्वविद्यालय में कुछ छात्राओं के नहाते हुए वीडियो वायरल होने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब गुजरात में भी ऐसा ही एक वाकया सामने आया है। ये मामला गुजरात के वलसाड जिले का है। यहां आदिवासियों के सरकारी आवासीय स्कूल में पढ़ रही लड़कियों के परिजनों ने वहां खाना बनाने वाले रसोइयों पर अपनी बेटियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। इस शिकायतों के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मामला वलसाड जिले के धरमपुर तालुका के करछोंड गांव का है। यहां आदिवासियों के सरकारी आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के परिजनों ने बुधवार को स्कूल आकर हंगामा किया। साथ ही परिजनों के रसोइयों और अन्य स्टाफ सदस्यों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की। धर्मपुर पुलिस थाने के निरीक्षक एन सी सागर ने बताया कि इन छात्राओं के परिजनों का आरोप है कि स्कूल में काम करने वाले रसोइयों ने लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और अन्य सुविधाओं का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। 

पुलिस अधीक्षक राजदीपसिंह जाला ने कहा कि जांच में रसोइयों के मोबाइल फोन में कोई आपत्तिजनक वीडियो क्लिप नहीं मिली है। हालांकि पुलिस उपाधीक्षक और स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) सहित पुलिस की एक टीम मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्राओं के परिजनों द्वारा दो दिन पहले प्रधानाध्यापक से की गई शिकायत में खाने और अन्य सुविधाओं के संबंध में मुद्दों को उठाया गया था। इसमें कर्मचारियों द्वारा वीडियो-रिकॉर्डिंग का कोई उल्लेख नहीं किया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राजदीपसिंह जाला ने कहा कि आवासीय विद्यालय की प्रत्येक छात्रा से कुछ महिला प्रतिनिधियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से पूछताछ की जा रही है। इससे यह पता लगाया जा सके कि क्या उन्हें स्कूल के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किसी प्रकार के दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें