फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: परमबीर सिंह का उद्धव पर आरोप, बोले- सीएम रहते शिंदे और फडणवीस को फंसाने के लिए बना रहे थे दबाव

Sat, 10 Aug 2024 11:00 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

परमबीर सिंह ने कहा कि वह  पूर्व गृहमंत्री के साथ नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। शहरी भूमि सीलिंग मामले में मेरे खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए। मुझे गिरफ्तार करने की कोशिश की गई। मामले के जांच अधिकारी को एमवीए सरकार के नेता निर्देश दे रहे थे। साथ ही देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को भी फंसाने के लिए कहा जा रहा था।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शहरी भूमि सीलिंग मामले में एमवीए सरकार ने मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को फंसाने की कोशिश की गई थी। मामले में उनको भी गिरफ्तार करने के लिए तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे, एनसीपी नेता शरद पवार और अनिल देशमुख एक अधिकारी पर दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया। परमबीर सिंह ने कहा कि वह  पूर्व गृहमंत्री के साथ नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। शहरी भूमि सीलिंग मामले में मेरे खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए। मुझे गिरफ्तार करने की कोशिश की गई। मामले के जांच अधिकारी को एमवीए सरकार के नेता निर्देश दे रहे थे। साथ ही देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को भी फंसाने के लिए कहा जा रहा था। 

उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई बैंक मामले में भाजपा नेता प्रवीण दरेकर के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करने के लिए दवाब बनाया गया। मेरे मना करने के बाद मामला बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि देशमुख के खिलाफ की भ्रष्टाचार की शिकायत न तो राजनीति और न ही किसी के कहने पर की गई थी। 
विज्ञापन


परमबीर सिंह ने कहा कि देशमुख जिस बयान का जिक्र कर रहे हैं, वह अप्रैल 2021 का है। जब उन्होंने अनिल देशमुख के खिलाफ जबरन वसूली कराने की शिकायत राज्यपाल और सीएम से की थी। तत्कालीन सरकार ने मेरी शिकायत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। मामले में सीबीआई ने जांच की और अनिल देशमुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनको गिरफ्तार किया गया। अब वे बाहर आ गए हैं और तीन साल बाद मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।  परमबीर सिंह ने कहा कि अदालत में उन्होंने अपनी दलीलें पेश की हैं। देशमुख द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के खिलाफ वह सामने आए हैं। 



भाजपा ने परमबीर को गिरफ्तारी से बचाया था
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के बेटे और एनसीपी नेता सलिल देशमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा ने एंटीलिया आतंकी हमने के मामले में पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को एनआईए की गिरफ्तारी से बचाया था। भाजपा नेता परमबीर सिंह का इस्तेमाल उनके पिता पर आरोप लगाने के लिए कर रहे हैं। सलिल देशमुख ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि परमबीर सिंह मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास विस्फोटकों से भरा वाहन रखने और वाहन चालक की मौत के मामले में मास्टरमाइंड थे। जब सिंह की भूमिका के बारे में पता चला तो तत्कालीन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को मामले में परमबीर सिंह को गिरफ्तार करना था। लेकिन भाजपा के कहने पर कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें