फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: असम में पैराशूट न खुलने से गिरे पैराग्लाइडर की गई जान, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Fri, 28 Jan 2022 04:26 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, तिनसुकिया (असम)।

सार

तिनसुकिया जिला प्रशासन ने रिसॉर्ट की सभी पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को तत्काल निलंबित कर दिया और घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में डिब्रू नदी के किनारे अस्थायी रूप से बनाए गए रिजॉर्ट में पैराग्लाइडिंग के दौरान पैराशूट न खुलने के कारण पर्यटक 35 साल के मनोज गोगोई की मौत हो गई।

विज्ञापन


अस्पताल में तोड़ा दम
डिब्रू-साइखोवा नेशनल पार्क के पर्यावरण संवेदी क्षेत्र में डिब्रू नदी के किनारे गुइजान में यह रिजॉर्ट अस्थायी रूप से बनाया गया था। यहां कई साहसिक खेलों का आयोजन कराया जाता था। पंकज गोगोई के पैराग्लाइडिंग करते समय इसे खींच रही जीप रेत में धंस गई। इससे पंकज बुरी तरह घायल हुए। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। 

भाजपा नेता है रिजॉर्ट का मालिक
तिनसुकिया जिला प्रशासन ने रिसॉर्ट की सभी गतिविधियों को तत्काल निलंबित कर दिया और घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह सुविधा अवैध रूप से स्थापित की गई थी और इसका मालिक एक व्यवसायी के पास है, वो भाजपा नेता है।
विज्ञापन


कई बार जिला प्रशासन से की शिकायत
एक स्थानीय ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि हमने कई बार जिला प्रशासन से शिकायत की थी। हाल ही में, वन विभाग की एक टीम ने यह जांचने के लिए रिसॉर्ट का निरीक्षण किया कि क्या यह सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार चलाया जा रहा था, लेकिन फिर भी कुछ नहीं हुआ। एडीएम को तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है।

जिलाधिकारी  ने सभी पहलुओं की जांच करने के  दिए आदेश
गुरुवार को तिनसुकिया के जिलाधिकारी ने अतिरिक्त जिलाधिकारी मोनजीत बोरकाकोटी को मामले की जांच करने और रिसॉर्ट के सुरक्षा उपायों सहित घटना के सभी पहलुओं की जांच करने का आदेश दे दिए हैं। वहीं इसकी जल्द ही रिपोर्ट पेश करने को बोला है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, रिसॉर्ट की सभी गतिविधियों को अगले आदेश तक तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें