पराग दूध का दाम दो रुपये प्रतिलीटर बढ़ाया गया है। शुक्रवार को पराग डेयरी के महाप्रबंधक बीएस पांडेय ने बताया कि शाम से ही नई दरें लागू कर दी गई हैं।
मार्केटिंग प्रभारी वाईके सिंह के अनुसार पराग एफसीएम 48 से 50 रुपये की गई है। पराग 1000 मिली का दाम 47 रुपये से बढ़ाकर 49 रुपये प्रति लीटर किया गया है।
इसी प्रकार पराग स्टैंडर्ड 44 रुपये से 46 रुपये हुआ। पराग टोंड ताजा दूध 38 रुपये से 40 रुपये प्रतिलीटर किया गया है।