फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराडाइज पेपर्स: जानिए विजय माल्या और नीरा राडिया समेत 714 भारतीयों में किस-किस का नाम शामिल

Mon, 06 Nov 2017 01:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
पैराडाइज पेपर्स - फोटो : ICIJ
विज्ञापन
पैराडाइज पेपर्स नाम से रिलीज किए गए 1.34 करोड़ दस्तावेजों ने दुनियाभर में हंगामा मचा दिया है। पैराडाइज पेपर्स का दावा है कि इसमें दिए गए नामों ने विदेश की फर्जी कंपनियों में निवेश करके टैक्स बचाया है, हालांकि, शामिल सभी नामों ने गैरकानूनी ढंग से ही पैसा भेजा ऐसा जरूरी नहीं है, ऐसा भी कहा गया है। लिस्ट में 714 भारतीयों के नाम भी शामिल हैं जिसमें से कई सबके जाने-पहचाने हैं तो कई बिल्कुल आम हैं।
विज्ञापन


पैराडाइज पेपर्स: टैक्स चोरी से जुड़े 1.34 करोड़ दस्तावेज रिलीज, 714 भारतीयों के नाम शामिल

बड़े नाम: लिस्ट में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त की पत्नी मान्यता, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, भाजपा से राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा, नीरा राडिया, फॉर्टिस के चेयरमैन डॉ अशोक सेठ और विजय माल्या का नाम शामिल है।

इसके साथ ही ऐसे लोगों के भी नाम हैं जो छोटे शहरों में रहते हैं और उन्होंने विदेश में स्थित फर्जी कंपनियों में पैसा डायवर्ट किया है। जिन कंपनियों के जरिए ऐसा किया गया उनका रजिस्टर्ड पता इन शहरों का दिया गया है। इन शहरों में गाजियाबाद, कोटा, जालंधर, पटना और मुजफ्फरपुर शामिल हैं। पैराडाइज पेपर्स में जालंधर के रियल एस्टेट डेवलपर का नाम है, माल्टा में फर्जी पायलट लाइसेंस स्कैम के आरोपी का भी नाम है। इसके साथ गाजियाबाद की दो महिलाओं का भी नाम है जिनके बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं है। (इनके बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें)
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बचाया जाता है टैक्स

पैराडाइज पेपर्स - फोटो : ICIJ
जारी किए गए ज्यादातर दस्तावेज बरमूडा की एक लॉ फर्म एप्पलबाय से जुड़े हैं। एप्पलबाय एक ऐसा संगठन है जिससे दुनियाभर के कई वकील, अकाउंटेंट, बैंकर्स जुड़े हुए हैं। इन सभी पर अपने क्लांट का टैक्स बचाने में मदद करने का आरोप है। इस कंपनी पर फर्जी खाते खोलकर, रीयल एस्टेट में पैसा लगाकर, हवाई जहाज या यॉच खरीदवाकर टैक्स बचवाने का आरोप है। यह सारा काम उन देशों में फर्जी कंपनी खुलवाकर होता है जहां टैक्स में काफी रियायत होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें