फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराडाइज पेपर्स: केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने दी सफाई, बीजेपी सांसद बोले- 'मौनव्रत' है

Mon, 06 Nov 2017 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
जयंत सिन्हा
विज्ञापन
पैराडाइज पेपर्स में नाम आने पर केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने सफाई देते हुए कहा कि पैसों का लेन-देन निजी उद्देशय के लिए नहीं हुआ था। सिन्हा ने कहा है कि लेनदेन मैंने अपने लिए नहीं, कंपनी के लिए किया था और जब मैं राजनीति में भी नहीं था और सबकुछ बताकर किया गया था। सिन्हा ने सोमवार (6 नवंबर) को ट्वीट और मीडिया के जरिए सफाई दी थी। सिन्हा का कहना है कि उन्होंने जो भी लेनदेन किया था वह कंपनी की तरफ से किया था और वह पूरी तरह से कानूनी और प्रमाणिक था।
विज्ञापन


पैराडाइज पेपर्सः 119 साल पुरानी बरमुडा की इस लॉ फर्म ने कराई है ज्यादातर देशों में टैक्स चोरी

क्या है आरोप: सिन्हा ओमीडियर (Omidyar) नेटवर्क नाम की एक भारतीय कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। इस कंपनी ने यूएस की एक कंपनी डी.लाइट डिजाइन जिसकी कैमेन आईलैंड में भी कंपनी थी उसमें निवेश किया था। दस्तावेज में इसी का जिक्र है।

इसपर सिन्हा ने कहा कि ओमिडयर नेटवर्क से इस्तीफे के बाद उन्हें डी लाइट बोर्ड का स्वतंत्र डायरेक्टर बने रहने की पेशकश हुई थी, लेकिन केंद्रीय मंत्री बनते ही उन्होंने डी लाइट बोर्ड कंपनी से अपने आपको अलग कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आर के सिन्हा से मांगी सफाई तो लिखकर बताया 'मौनव्रत' है

पैराडाइज पेपर्स - फोटो : ICIJ
पैराडाइज पेपर्स में बीजेपी के सांसद रवींद्र किशोर सिन्हा का भी नाम भी शामिल है। जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं कहा। उन्होंने एक पेपर पर लिखकर मीडिया को दिखा दिया जिसपर लिखा था कि अभी उन्होंने भागवत यज्ञ की वजह से 7 दिन का मौन व्रत रखा हुआ है।
  #WATCH: BJP MP Ravindra Kishore Sinha's reaction on being asked about a news report of his security firm being linked to 2 offshore entities pic.twitter.com/AryNIJdq8h — ANI (@ANI) November 6, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें