फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paper Leak Row: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, दोहराई ये तीन मांगें; कांग्रेस नेता ने क्या लगाए आरोप?

Thu, 23 Jul 2026 10:05 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rahul Gandhi On PM Modi: नीट पेपर लीक विवाद को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने है। आज सुबह पीएम मोदी ने इस मामले में दोषियों को सजा और केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का आदेश दिया है। वहीं उनपर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई आरोप लगाए हैं और छात्रों की मांगें भी दोहराई है।
विज्ञापन
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। कुछ देर पहले पीएम मोदी ने पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का आदेश दिया है। पीएम मोदी ने ये जानकारी एक्स पर साझा की, जिस पर रिपोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा -आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने न सिर्फ हमारी शिक्षा प्रणाली पर पूरा कब्जा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया - और इसके जिम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया।
विज्ञापन


छात्रों की मांगें साफ हैं:
1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं।
2. छात्रों से माफी मांगे।
3. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने क्या दिया था आदेश?
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

 
कांग्रेस नेता ने भी साधा निशाना
वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री में संसद में आकर गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने का साहस नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ताजा सोशल मीडिया पोस्ट यह दिखाता है कि वह छात्रों के मुद्दों को लेकर दबाव में हैं और घबराए हुए हैं। जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, 'वोट चोरी, सीट चोरी, चंदा चोरी, परीक्षा पत्र चोरी... यह सूची लगातार बढ़ती जा रही है'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें