फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजल की मौत का बदला लेने आए थे आतंकी? नारा लिखा पर्चा हुआ बरामद

Wed, 30 Nov 2016 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
NAGROTA - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर के नगरोटा में हए आतंकी हमले में शामिल एक आतंकी से आश्चर्यजनक पर्चा‌ मिला है। उस पर्चे पर इस हमले को संसद भवन पर हुए आतंकी हमले में मौत की सजा पाए अफजल गुरु के लिए बदले के तौर पर किया गया बताया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले में सात जवानों की मौत हो गयी थी जिसमें सेना के दो अफसर भी शामिल थे। जबकि तीन आतंकी मारे गए थे। हालांकि रात में अंधेरे के कारण सेना ने कांबिंग ऑपरेशन बंद कर दिया था जिसे सुबह फिर शुरू कर दिया गया है। लेकिन सेना के हाथ अभी कुछ और कामयाबी हाथ नहीं लगी है।

इन आतंकियों के पास से मिले सामान में मेड इन इंडिया की छाप लगी है जिससे ये साबित होता है कि आतं‌कियों को लोकल सपोर्ट हासिल था। सुरक्षा एजेंसियां भी मान रही हैं कि बिना लोकल सपोर्ट के सीमा से कैंप तक आतंकियों का पहुंचना आसान नहीं था। वहीं रक्षामंत्री ने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें