फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर में जहरीली शराब पीने से मचा हड़कंप: अबतक 13 की मौत, 300 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती; कई की हालत गंभीर

सार

मणिपुर के चंदेल जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 346 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेथनॉल पॉइजनिंग के शक के बीच मुख्यमंत्री ने अस्पतालों का दौरा किया और मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
जहरीली शराब के कारण दर्जनों लोगों की मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के चंदेल जिले में 18 नवंबर को जहरीली शराब पीने के बाद से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है और 300 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। 
विज्ञापन


अधिकारी ने क्या बताया? 
मरीज मुख्य रूप से पहाड़ी जिले के चकपिकारोंग और आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं। इन्हें इंफाल के कई अस्पतालों - जैसे जेएनआईएमएस, आरआईएमएस, शिजा और बबीना - में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'शुक्रवार रात 9 बजे तक 13 लोगों की मौत की खबर है, जबकि जहरीली शराब पीने के कारण मेथनॉल पॉइजनिंग के शक में 346 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।'

मुख्यमंत्री ने क्या कहा? 
मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने शुक्रवार दोपहर शिजा अस्पताल और बबीना अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने वहां हालात का जायजा लिया और इलाज करा रहे मरीजों से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सिंह ने कहा, 'आज (शुक्रवार को) मैंने लैम्फेलपट स्थित शिजा अस्पताल और सजीवा स्थित बबीना अस्पताल का दौरा किया। वहां मैंने उन लोगों का हाल जाना, जो चंदेल जिले के चकपिकरोंग इलाके में जहरीली शराब पीने के बाद इलाज करा रहे हैं।'
विज्ञापन


अधिसूचना में क्या बताया गया है?
एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, चंदेल जिला प्रशासन ने आपातकालीन उपायों को तेज कर दिया है। स्थिति की निगरानी के लिए एक टीम का गठन किया गया है। अधिकारी ने बताया कि जिले में चार 'रैपिड रिस्पॉन्स टीमें' (त्वरित कार्रवाई दल) तैनात की गई हैं, जिनके पास पर्याप्त दवाएं और ऑक्सीजन की आपूर्ति मौजूद है।

48 घंटों में कितने लोगों की हुई मौत? 
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा, टशिजा अस्पताल में 140 से ज्यादा और बबीना अस्पताल में 41 से ज्यादा मरीजों को भर्ती कराया गया है। पिछले 48 घंटों में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में मरीजों की जांच और इलाज चल रहा है।'

मामले की होगी जांच
उन्होंने बताया कि जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञ के नेतृत्व में एक मेडिकल टीम जरूरी दवाओं के साथ चंदेल जिले के लिए रवाना हो गई है, ताकि वहां इलाज और राहत कार्यों को मजबूत किया जा सके। उन्होंने आगे कहा, 'सरकार इस मामले की जांच कराएगी और दोषियों को सजा दी जाएगी।'

शिजा अस्पताल के संयुक्त प्रबंध निदेशक चेतन के. ने पत्रकारों को बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों में चक्कर आना, पेट दर्द और अन्य समस्याएं देखी गई हैं। उन्होंने आगे कहा, 'कुछ मरीजों का हीमोडायलिसिस भी किया जा रहा है।'

शुरुआती रिपोर्टों से क्या पता चला? 
जेएनआईएमएस के एक डॉक्टर ने बताया, 'अस्पताल में भर्ती कई लोगों ने स्थानीय शराब पी थी, और वे डर के मारे अस्पताल आ गए।' शिजा अस्पताल ने यह भी बताया कि अब तक मेथनॉल पॉइजनिंग (जहरीली शराब) के कारण 312 से ज्यादा मरीजों का इलाज किया गया है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि यह संदिग्ध जहरीली शराब काकचिंग जिले के सुग्नू से खरीदी गई थी।

चंदेल निर्वाचन क्षेत्र की विधायक एसएस ओलिष ने बताया कि और मरीजों को इंफाल लाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस स्थिति पर ध्यान देने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा, 'मैंने मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद से व्यक्तिगत रूप से बात की और उनसे चंदेल की स्थिति पर ध्यान देने का आग्रह किया। वे तुरंत सहमत हो गए और उन्होंने शिजा अस्पताल जाकर मरीजों का हाल जाना। वे बाद में बबीना अस्पताल भी जाएंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'इसके अलावा, पार्टी कार्यकर्ता - खासकर चकपिकारोंग में - लगातार काम कर रहे हैं और मरीजों को इम्फाल लाने के लिए गाड़ियों का इंतजाम कर रहे हैं।'

बिष्णुपुर, सेनापति, काकचिंग और थौबल जिला प्रशासनों ने अलग-अलग सार्वजनिक परामर्श (एडवाइजरी) जारी किए हैं, जिनमें लोगों से अपील की गई है कि वे स्थानीय स्तर पर बनी शराब या संदिग्ध या बिना पुष्टि वाले स्रोतों से आई शराब/नशीले पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें