फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: घर में मिले कोबरा के 106 बच्चे, देखने के लिए जुटी भीड़

Sun, 24 Jun 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भद्रक
विज्ञापन
कोबरा के बच्चे
विज्ञापन

ओडिशा के भद्रक जिले के श्यामपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब 106 भारतीय कोबरा के बच्चे एक घर से बरामद हुए। सभी बच्चे बिजय भुयान के घर से मिले हैं। सूत्रों के अनुसार 106 बच्चों में से 6 मर चुके हैं। भुयान की बेटी ने शुक्रवार की रात को घर में एक सांप को मार दिया था। जिसके बाद स्नेक हेल्पलाइन मौके पर पहुंची और उसने 20 कोबरा के बच्चों को वहां से बचाया।

विज्ञापन


हेल्पलाइन को बच्चों की मां नहीं मिली थी। इसी वजह से सांप पकड़ने वाले फिर से घर में गए और शनिवार सुबह उन्होंने वहां से 106 सांप के बच्चों को निकाला। जिसमें 21 अंडे भी शामिल हैं। गांव वाले भुयान के घर में सांप को देखने के लिए इकट्ठा हो गए। सूत्रों के अनुसार घर से बचाए गए सांपों को वन अधिकारियों के हवाले किया जाएगा, जो इन्हें हदगढ़ बांध के जंगलों में छोड़ देंगे।  

दूसरी घटना में कटक जिले के बांकी पुलिस के अंतर्गत एक जहरीला सांप उज्जवला राउत के घर में मच्छरदानी के अंदर मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार सांप सुबह के 3 बजे उस समय मच्छरदानी में घुस गया जब राउत सो रही थीं। जैसे ही उन्होंने सांप को देखा तो वह किसी तरह बेड से नीचे उतर आईं और तुरंत घर के दूसरे लोगों सहित पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर स्नेक हेल्पलाइन की एक टीम मौके पर पहुंची और सांप को वहां से निकालकर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


इंडियन कोबरा को भारत में 'नाग' के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत का सबसे विषैला सांप है। यह ज्यादातर जंगल में नदियों के किनारे, खेतों में और गांवों के आसपास रहते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें