फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वड़ोदरा में हुई गुरुग्राम जैसी घटना : होमवर्क की डांट का बदला लेने के लिए कर दी दूसरे छात्र की हत्या

Sun, 24 Jun 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
विज्ञापन
आरोपी छात्र का बैग
विज्ञापन

गुजरात के वडोदरा के भारती स्कूल में 14 साल के देव तडवी को 16 साल के एक छात्र ने वॉशरुम के अंदर चाकू से गोदकर मार दिया था। आरोपी छात्र किसी भी तरह से स्कूल बंद करवाना चाहता था। आरोपी अपने स्कूल को अपमानित करना चाहता था क्योंकि उसे टीचर ने होमवर्क ना करने की वजह से डांटा था। आरोपी ने जब तडवी को मारा तो उसके मन में केवल स्कूल को बंद कराने की इच्छा थी। मृतक छात्र से वह कुछ मिनटों पहले ही वॉशरुम में मिला था। वह उसे ठीक तरह से जानता तक नहीं था लेकिन स्कूल से बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया। यह बातें आरोपी ने पकड़े जाने के बाद वलसाड पुलिस को शुक्रवार रात बताईं।

विज्ञापन


आरोपी छात्र जो वलसाड में अपनी चाची के घर था उसने पुलिस को बताया कि वह घटना को अंजाम देने से दो दिन पहले होमवर्क ना करने की वजह से टीचर द्वारा डांटे जाने से नाराज था। एक अधिकारी ने कहा, 'टीचर द्वारा डांटना छात्र को अपनी बेइज्जती लगी और वह स्कूल को बंद कराना चाहता था। इसके बाद उसने स्कूल में किसी को मारने की योजना बनाई ताकि स्कूल को मजबूरी में बंद होना पड़े।'

पुलिस ने बताया कि लड़के की योजना पूरी तरह से फुलप्रूफ थी। उसकी पहचान कभी पता नहीं चलती अगर उस समय वॉशरुम में दो लड़के मौजूद ना होते और उसे घटना को अंजाम देते हुए ना देखते। पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी ने अपनी शर्ट उतार दी थी ताकि उसपर खून के धब्बे ना लगें। 10 दिन पहले ही भारती स्कूल में एडमिशन लेने वाले देव को मारने के बाद आरोपी अपनी चाची के घर चला गया और वहां जाकर कपड़े बदल लिए।
विज्ञापन


जब आरोपी के पिता को घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने बेटे के साथ वलसाड की बस पकड़ी। हालांकि जैसे ही वह वलसाड पहुंचे पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से उन दोनों को पकड़ लिया। दोनों को घटना के समय मौजूद छात्रों द्वारा हत्यारे की पहचान बताने के बाद पकड़ा गया। एसीपी एसजी पाटिल ने कहा, 'पहले वार के बाद ही तडवी नीचे गिर गया था लेकिन आरोपी लगातार उसकी गर्दन पर चाकू मारता रहा।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें