अंताक्षरी खेलते खेलते चले गए ‘महाराज जी’
प्रख्यात कथक नर्तक बिरजू महाराज अगले महीने 84 वर्ष के हो जाते, लेकिन रविवार देर रात उनकी सांसें थम गईं। ‘महाराज जी’ के नाम से मशहूर बिरजू महाराज रविवार रात बच्चों के साथ नई दिल्ली स्थित घर में ‘अंताक्षरी’ खेल रहे थे। पोती रागिनी बताती हैं, वह लेटे हुए थे, अचानक उनकी सांसें असामान्य होने लगीं। शायद दिल का दौरा पड़ा था। यह रात 12ः15 से 12ः30 बजे के बीच हुआ। तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें बचा नहीं पाए।