फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए युवक-युवती, पंचायत ने कराया निकाह

Tue, 02 Aug 2016 04:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रेहड़ (बिजनौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक-युवती को रविवार की रात क्षेत्र के ही एक गांव में कुछ लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इसकी सूचना मिलने पर गांव के लोगों ने आरोपी युवक को बंधक बना लिया था।
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। मामला एक ही समुदाय का होने के कारण सोमवार को पंचायत बुलाई गई। पंचायत में प्रेमी युगल को बुलाया किया गया। दोनों के हामी भरने के बाद पंचायत में उनका निकाह कर दिया गया। पंचों के इस फरमान से प्रेमी और प्रेमिका दोनों खुश हैं।

क्षेत्र के  एक युवक का युवती से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। वह अक्सर छुपकर मिला करते थे। दोनों एक ही समुदाय के थे। रविवार की रात कुछ लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था।
विज्ञापन


इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने युवक को बंधक बना लिया और युवती को छोड़ दिया। इस मसले को लेकर ग्रामीणों के विचार-विमर्श के बाद एक पंचायत बैठी। पंचायत में पंचों ने युवक और युवती को भी बुलाया। इस मामले को लेकर काफी विचार विमर्श के बाद दोनों से निकाह के संबंध में पूछा गया। इस पर दोनों ने हामी भर दी। इसके बाद पंचों ने दोनों का निकाह करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें