फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asaam: असम में पंचायत चुनाव का बजा बिगुल, दो चरणों में होंगे चुनाव, 11 मई को घोषित होंगे नतीजे

Wed, 02 Apr 2025 10:02 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

पहले चरण में 2 मई को ऊपरी असम में मतदान होगा, जबकि दूसरा चरण 7 मई को मध्य और नीचले असम में होगा। असम में कुल 1,80,36,682 मतदाता हैं, और नामांकन प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। इस बार असम में पंचायत चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 2 मई को और दूसरा चरण 7 मई को निर्धारित है। परिणाम 11 मई को घोषित किए जाएंगे। यह जानकारी बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त आलोक कुमार ने गुवाहाटी स्थित असम राज्य चुनाव आयोग कार्यालय में दी।

चुनाव कार्यक्रम और मतदाता आंकड़े

पहले चरण में 2 मई को ऊपरी असम में मतदान होगा, जबकि दूसरा चरण 7 मई को मध्य और नीचले असम में होगा। असम में कुल 1,80,36,682 मतदाता हैं, और नामांकन प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक चलेगी। मतदान की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने राज्यभर में 25,007 मतदान केंद्रों की स्थापना की घोषणा की है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता (मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट) लागू कर दी गई है।

व्यय सीमाएं और नई पहल

चुनाव आयोग ने विभिन्न स्तरों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए व्यय सीमाएं निर्धारित की हैं—

-आंचलिक पंचायत (एपी) चुनावों के लिए 2.5 लाख रुपए

विज्ञापन

- गांव पंचायत (जीपी) चुनावों के लिए 25,000 रुपए
- जिला परिषद (जेडपीसी ) चुनावों के लिए 10 लाख रुपए

पहली बार, जिला परिषद और आंचलिक पंचायत चुनावों के लिए उम्मीदवारों की जानकारी एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। इस चुनाव में एक महत्वपूर्ण सुधार 50% महिलाओं के लिए आरक्षण का लागू होना है। इसके अतिरिक्त, गांव पंचायत चुनाव पार्टी प्रतीकों के बिना कराए जाएंगे, और उम्मीदवारों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें