पनामा पेपर लीक मामले में सामने आए भारतीय लोगों के खिलाफ सीबीआई जांच की गुहार संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। याचिका वकील एमएल शर्मा द्वारा दाखिल की गई है।
न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार और सीबीआई को नोटिस जारी करते हुए चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। इसके अलावा इस मामले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और सेबी को भी नोटिस जारी किया गया है।
पनामा की एक लॉ फर्म द्वारा जारी एक करोड़ से अधिक पन्नों के दस्तावेजों में 500 भारतीयों केनाम हैं, जिनके विदेशी बैकों में खाते हैं। इनमें अभिनेता अमिताभ बच्चन व एश्वर्या रॉय, उद्योगपति विजय माल्या, डीएलएफ के मालिक केपी सिंह आदि हैं।
राजीव सिन्हा