पालघर हिंसा मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने दो अपने कर्मियों अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है, जबकि एक पुलिसकर्मी को बर्खास्त कर दिया है। पुलिस ने बयान जारी कर कहा, अप्रैल में पालघर में हुई तीन हत्याओं के मामले में पुलिस ने तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एएसआई रविंद्र सालुनखे और हेडकांस्टेबल नरेश ढोंडी को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है जबकि एपीआई आनंदराव काले को बर्खास्त कर दिया गया है।