अधिकारी ने आगे बताया कि चारों को कानून लागू करने वालों ने मैदान पुलिस स्टेशन से हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने विस्तार से बताया, कि वहां तैनात पुलिसकर्मी पहले तो समझ ही नहीं पाए कि प्रदर्शनकारी किस बात का कर रहे हैं। फिर उन्होंने फलस्तीन का झंडा लहराया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब पाकिस्तान-बांग्लादेश विश्व कप क्रिकेट मैच के दौरान फलस्तीनी झंडा लहराया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनमें से दो झारखंड के निवासी हैं, जबकि अन्य दो कोलकाता के इकबालपुर और पड़ोसी हावड़ा के हैं। आईपीएस अधिकारी ने बताया, 'हमने उनमें से दो को गेट नंबर 6 के पास और अन्य दो को ब्लॉक जी1 पर फलस्तीनी झंडा लहराने के लिए हिरासत में लिया है। हम उनके मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।'
क्या है पूरा मामला
अधिकारी ने आगे बताया कि चारों को कानून लागू करने वालों ने मैदान पुलिस स्टेशन से हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने विस्तार से बताया, कि वहां तैनात पुलिसकर्मी पहले तो समझ ही नहीं पाए कि प्रदर्शनकारी किस बात का कर रहे हैं। फिर उन्होंने फलस्तीन का झंडा लहराया और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, उन्होंने कोई नारा नहीं लगाया।'
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस के सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चार लोग, जिनकी उम्र लगभग 20 वर्ष के बीच है, गाजा में चल रहे इस्राइल-हमास संघर्ष का विरोध कर रहे थे और उन्होंने अपने आंदोलन के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच को चुना।