वीके शशिकला के करीबी और अन्नाद्रमुक विधायक दल के नेता ईके पलनीस्वामी ने गुरूवार को तमिलनाडु के सातवें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शाम पौने पांच बजे 31 सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ राजभवन में पद और गोपनीयता शपथ ली।
हालांकि उन्हें सदन में बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। पलानीस्वामी जयललिता और शशिकला के करीबी रहे हैं। उनके पास 124 विधायकों का समर्थन हासिल था जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।
उन्होंने गुरूवार सुबह 31 मंत्रियों की सूची राज्यपाल को सौंपी। शिक्षा मंत्री के. पंडियाराजन को दरकिनार करते हुए उन्होंने बाकी सभी मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया है। पंडियाराजन पन्नीरसेल्वम गुट में शामिल हैं। वहीं पलानीस्वामी ने पन्नीरसेल्वेम के ज्यादत्तर विभागों को अपने पास रखा है। बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा में 234 सीटें हैं। एआईएडीएमके के पास 135 और डीएमके के पास 89 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 8 सीट और मुस्लिम लीग के पास एक सीट है।
ये हैं तमिलनाडु सरकार में मंत्री
के पलानीसामी- मुख्यमंत्री
सी श्रीनिवासन- वन मंत्री
का सेंगोटेया- स्कूल शिक्षा और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री
के राजू- कॉर्पोरेशन मंत्री
पी थंगामानी- बिजली, निषेध और उत्पाद शुल्क मंत्री
एसपी वेलूमानी- नगर प्रशासन एवं ग्रामीण विकास, विशेष कार्यान्वयन मंत्री
डी जयाकुमार- मत्स्य पालन मंत्री
सीवी शनमुगम- कानून, अदालत, जेल मंत्री
केपी अनबालगन- उच्च शिक्षा मंत्री
वी सरोजा- समाज कल्याण और पौष्टिक भोजन मंत्री
एमसी संपथ- उद्योग मंत्री
केसी करुपनान- पर्यावरण मंत्री
आर कामराज- खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री
ओएस मंजान- हथकरघा और कपड़ा मंत्री
के राधाकृष्णन- आवास और शहरी विकास मंत्री
डॉ सी विजय बास्कर- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री
आर दोराईकंतुम- कृषि मंत्री
कदमबूर राजू- सूचना एवं प्रचार मंत्री
आरबी उधयकुमार- राजस्व मंत्री
एन नटराजन- पर्यटन मंत्री
केसी वीरामानी- वाणिज्यिक कर मंत्री
केटी राजेंथ्र भलाजी- दूध और डेयरी विकास मंत्री
पी बेंजामीन- ग्रामीण उद्योग मंत्री
डॉ निलोफर काफिल- श्रम मंत्री
एमआर विजयबास्कर- परिवहन मंत्री
एम मनिकनंदन- सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
वीएम राजलक्ष्मी- आदि द्राविदार और आदिम जाति कल्याण मंत्री
जी बास्करन- खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड मंत्री
एस रामचंद्रन- हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ धर्मादा मंत्री
एस वलारमाथी- पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री
पी बालाकृष्णा रेड्डी- पशुपालन मंत्री